Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharajganj News: भारत नेपाल संबंधों को मिलेगी रफ्तार, एनएच 24 के भूमि अधिग्रहण को लेकर डीएम ने दिए यह निर्देश

Maharajganj News: भारत को नेपाल से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और 730 एस के भूमि अधिग्रहण कार्यों में और तेजी आएगी। जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने इसके कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह भारत और नेपाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसके विस्तार के बाद दोनों देशों के संबंधों ने और मजबूती आएगी।

भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने डीएम को बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 24 हेतु लगभग 323 करोड़ का भुगतान किया जाना है, जिसमे लगभग 273 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस के लिए 81 करोड़ के सापेक्ष 47 करोड़ का भुगतान किया जा चुका। शेष भुगतान की प्रक्रिया चल रही और जल्द से जल्द भुगतान कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

maharajganj

जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने भवनों के ध्वस्तीकरण से पहले उनकी करवाने और उसकी एक प्रति भवन स्वामी को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों के किनारे विद्युत खम्बो के शिफ्टिंग कार्यों के लिए एनएचएआई को विद्युत कटौती का रोस्टर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अवशेष भूमि के अधिग्रहण कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 उत्तर प्रदेश में है। महराजगंज में यह उत्तर से दक्षिण दिशा में विस्तारित है। यह उत्तर में भारत नेपाल सीमा सोनौली व दक्षिणी अंत सैयदराजा तक है।राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस महराजगंज से प्रारंभ होकर निचलौल व ठूठीबारी होते हुए इंडो-नेपाल सीमा पर जाकर समाप्त होगा। इसकी कुल लम्बाई 39 किलोमीटर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+