संविधान दिवस पर वेब पोर्टल के माध्यम से ऐसे दर्ज कराएं अपनी भागीदारी
महराजगंज प्रशासन ने संविधान दिवस पर खास तैयारी की है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। वेब पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है।
Mahrajganj News: महराजगंज प्रशासन ने संविधान दिवस पर खास तैयारी की है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। वेब पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है।

अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि संविधान निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को जन भागीदारी के रूप में मनाया जाता है। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष इस दिन भारत लोकतंत्र की जननी' विषय पर पाठन किया जाएगा। 26 नवम्बर को दिन में 11:00 बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा और राज्य सरकार के कार्यालयों,स्कूलों, काॅलेजों, संस्थानों आदि में इसका पाठन सामूहिक रूप में किया जायेगा। कार्यक्रम के संबंध में 02 वेब पोर्टल विकसित किये गये हैं, जिस पर प्रत्येक व्यक्ति भागीदारी कर सकता है तथा कोई भी व्यक्ति सम्बन्धित पोर्टल (readpreamble.nic.in) पर संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन पाठन कर सकता है। इसके अतिरिक्त 'भारत: लोकतंत्र की जननी" विषय से संबंधित पोर्टल (constitutionquiz.nic.in) पर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग करके प्रतिभागिता से संबंधित प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकता है।
जिलाधिकारी ने किया एफडीआर का निरीक्षण
महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सिंदुरिया- झंझनपुर- बागापार- ख़ालिकगढ़- रानीपुर मार्ग पर एफडीआर का निरीक्षण किया। उन्होंने जे.ई. आरईडी से सम्पूर्ण एफडीआर प्रक्रिया की जानकारी ली। जेई ने बताया कि पूरी सड़क तीन पैकेज में बनायी जा रही है। पहले पैकेज में 11 किमी. सड़क और दूसरे पैकेज में लगभग 13 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा, जबकि तीसरे पैकेज में लगभग 10 ख़ालिकगढ़-रानीपुर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। पैकेज-01 तथा पैकेज-02 का निर्माण प्रगति पर है, जबकि पैकेज-03 में कार्य अभी आरम्भ नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ने पैकेज-01 तथा 02 का निर्माणकार्य 02 महीने में पूरा करने का निर्देश दिया, जबकि पैकेज 03 का कार्य आरम्भ न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
Gorakhpur: 1821करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास,गोरखपुर की बदलेगी सूरत
डीएम सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को आईटीआई धनेवा-धनेई में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वुड पॉलिशर कोर्स, पेंटर कोर्स को निरीक्षण किया।
उन्होंने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ही ब्यूटीशियन व सिलाई-कढ़ाई की कक्षाओं को शुरू करने का निर्देश दिया। प्राचार्य आईटीआई को वर्कशॉप की मरम्मत के लिए निर्देशित किया।साथ ही यह भी कहा कि छात्रों को कक्षाओं के माध्यम से सिर्फ व्यवहारिक ज्ञान ही न दें, बल्कि उनका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी करायें।












Click it and Unblock the Notifications