Maharajganj News: प्रसव के दौरान बच्चे की हुई मौत, इसके बाद परिजनों ने किया यह काम
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मां की हालत गंभीर है। डॉक्टर मौके से फरार हैं। अस्पताल को सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, परतावल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला का इलाज चल रहा था। उसका प्रसव कराया जा रहा था। प्रसव के दौरान ही शिशु की मौत हो गयी। इसके बाद परिजन हैरान हो गये। मौत की खबर मिलते ही परिजनों आक्रोशित हो उठे और वहां हंगामा शुरु कर दिया। मौका देख डॉक्टर व अन्य स्टॉफ वहां से भाग निकले।

परतावल सीएससी अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। अस्पताल को सील कर दिया गया है। वहीं महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सीएमओं महराजगंज ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही थी। अस्पताल संचालक के बारे में जानकारी की जा रही थी। अस्पताल को सील कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications