Maharajganj News: पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन, यह है अंतिम तिथि

Maharajganj News: महराजगंज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अस्वच्छ पेशे से जुड़े परिवारों के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। पूर्वदशम (कक्षा 09-10) छात्रवृत्ति के लाभ से कोई भी पात्र छात्र वंचित रहे इसके लिए शासन ने आनलाईन आवेदन हेतु 07 दिन का मौका दिया है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदन करने के लिए चौथी बार पोर्टल खोला है।

जिला समाज अधिकारी शंकरलाल उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में जनपद में संचालित समस्त पुर्वदशम शिक्षण शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत सभी वर्ग के छात्र/छात्राओं, एवं समस्त प्रधानाचार्य /प्रबन्धक को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र-2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) छात्रवृत्ति योजना में आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित समय-सारिणी को जारी किया गया है।

mahaarajganj

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 9-10 के छात्र-छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 14 जनवरी 2024 तक किया जा सकता है, जबकि आवेदक छात्र/छात्राओं द्वारा 18 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी समस्त वांछित सलंग्नकों विद्यालय जमा किया जाना होगा। 19 जनवरी 2024 तक पात्र छात्र/छात्राओं का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित करने का कार्य संबंधित विद्यालय द्वारा किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 09-10 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को 20 फरवरी 2024 तक आनलाइन सत्यापित किया जाएगा।
शासनादेश के अनुपालन में समस्त प्रधानाचार्य/प्रबंधक आवश्यक कार्यवाही को नियमानुसार सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+