Mahrajganj News: जानिए कौन हैं अनिरुद्ध निराला जिन्हें राज्य शिक्षक सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को प्रदेश के कई शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस पुरुस्कार के लिए महराजगंज जिले के एक मात्र शिक्षक अनिरुद्ध निराला को भी चयनित किया गया है। अनिरुद्ध निराला पनियर
महराजगंज,4 सितंबर: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को प्रदेश के कई शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस पुरुस्कार के लिए महराजगंज जिले के एक मात्र शिक्षक अनिरुद्ध निराला को भी चयनित किया गया है। अनिरुद्ध निराला पनियरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कुआंचाफ में तैनात हैं।आइए जानते हैं उन्हें इस पुरुस्कार के लिए क्यों चयनित किया गया है।

पढ़ाई के साथ खेल-कूद व स्काउट के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास
निराला को यह पुरुस्कार छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही खेलकूद व स्काउट के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास के लिए दिया जा रहा है। वह प्रदर्शनी, खेलकूद व स्काउट के आयोजन के साथ ही अपने विद्यालय के बच्चों को प्रतिभाग के लिए प्रेरित करते हैं एंव उन्हें पूरा सहयोग करते हैं।
यहां से शुरु की सेवा
मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नक्शा-बक्शा से 27 नवंबर 1999 को अपनी सेवा शुरू करने वाले अनिरुद्ध का शुरू से ही खेलकूद व स्काउट से लगाव था। वे स्कूल में न सिर्फ बच्चों को शिक्षित करते थे, बल्कि उन्हें खेलकूद व स्काउट-गाइड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते रहे। एक अगस्त 2003 को उनकी पदोन्नति हुई तथा वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ में तैनात रहे व खेलकूद व स्काउट की गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इसके बाद वे सेखुई व बरगदही बसंतनाथ में भी तैनात रहे। 19 अगस्त 2015 को उनका स्थानांतरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंचाफ मेें हुआ, तब से वे वहां अपनी सेवा देते हुए खिलाड़ियों को खेलकूद व स्काउट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
खेलकूद को यह दिलाई उपलब्धि निराला के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर से पूरे जिले का मान बढ़ाया है।उनके नेतृत्व कुछ उपलब्धिया इस प्रकार है।
-बेसिक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ष 2015 से 2019 तक विद्यालय की टीम चैंपियन रही
-2019 में पनियरा ब्लॉक की टीम ने बेसिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया
-वर्ष 2017-18 में बेसिक की मंडलीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हैंडबॉल व बास्केटबॉल की टीम में जिले की टीम उपविजेता बनी
- वर्ष 2018-19 में बेसिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया
स्काउट-गाइड के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास
निराला ने स्काउट गाइड के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।उनके नेतृत्व में जिले ने कई बार पहला स्थान प्राप्त किया है।
- 2017 से लेकर 2019 तक जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता में पहला स्थान
- 2021 में परतावल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कब व बुलबुल वर्ग में पहला स्थान
- 2021 में परतावल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गाइड को पहला व स्काउट को दूसरा स्थान
- स्काउट के रूप में आदित्य कुमार व गाइड के रूप में कुमारी शांभवी ने राज्य स्तर पर पुस्कार जीता












Click it and Unblock the Notifications