Maharajganj News: घर में थी दो बहुएं, सो रही थी सास, युवक ने कर दिया यह काम

महराजगंज के पुरंदरपुर में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर एक युवक ने हत्या कर दी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

murd

Gorakhpur News: महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र के कवलदह गांव में अपने घर में सो रही वृद्ध महिला की एक युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला अपने दो बहुओं के साथ घर में सो रही थी। एक बहू के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कवलदह गांव की रहने वाली कवलपाती देवी जिनकी उम्र सत्तर वर्ष है के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रामसुमेर मुंबई व छोटा बेटा राजेश्वर सूरत रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपनी दो बहुओं के साथ घर पर ही रहती हैं। बुधवार को वह अपने घर पर सो रही थी। दोनों बहुएं भी थी। एक बहु ने घर में कुछ आवाज सुनी और जग गयी। उसने देखा कि एक युवक सास का गला दबा रहा है। उसके शोर मचाने पर वह भाग गया। लेकिन भागते समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की बहू की तहरीर पर आरोपी मुकेश चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। आरोपी नशे में था उसके पास पांच हजार पांच सौ रुपये भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+