महराजगंज में अभ्युदय सिविल सेवा कक्षाओं की जल्द होगी शुरुआत, प्रशासन ने यह खास तैयारी

Mahrajganj News: सिविल सेवा की तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2023-24 में अभ्युदय सिविल सेवा कक्षाओं की शुरुआत जल्द हो रही है। अलीगढ़ में सिविल सेवा मार्गदर्शिका के माध्यम से सैकड़ों अभ्यर्थियों को सफलता दिलाने वाले अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को स्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने हेतु विषय विशेषज्ञों व जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कार्य करेगी। इसके साथ ही जे.ई.ई., नीट, एनडीए, टीजीटी, पीजीटी आदि परीक्षाओं की तैयारी अभ्युदय कक्षा में करायी जाएगी।

इस टीम द्वारा छात्रों को कोचिंग देने के साथ-साथ प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के तैयारी की रणनीति, सफलता के टिप्स आदि बताया जाएगा। आवश्यक होने पर उनको उचित काउंसलिंग भी मुहैय्या करायी जाएगी। अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मुख्य परीक्षा के लिए चयनित प्रतियोगियों को मुख्य परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग देगी, ताकि वे साक्षात्कार हेतु चयनित हो सके।

mahrajganj

अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अभ्युदय कक्षाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष भी विभिन्न विषयों के अनुभवी अध्यापकों व सम्बन्धित विषय से सिविल सेवा में सफल अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उम्मीद है प्रशासन का यह प्रयास प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अभ्युदय कोचिंग उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है, जो किन्ही कारणों से महंगे व दूर स्थित कोचिंग संस्थानो में कोचिंग नहीं ले सकते और उचित मार्गदर्शन के अभाव में सिविल सेवा में जाने के सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। विशेषकर महिला प्रतियोगियों के लिए यह कोचिंग बड़ा अवसर है। क्योंकि अनेक लड़कियां बाहर जाकर कोचिंग लेने या तैयारी करने में सक्षम नहीं हो पाती हैं। उन्होंने बताया कि हापुड़, बरेली, प्रयागराज, लखनऊ आदि शहरों में अभ्युदय कोचिंग द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। इन्ही की तर्ज पर महराजगंज में भी अभ्युदय कोचिंग को संचालित किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थी सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से यूपीएससी-2022 में 13 अभ्यर्थियों सहित विभिन्न सिविल सेवाओं में 60 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा अबतक 200 से अधिक अभ्यर्थी अभ्युदय कक्षाओं के माध्यम से सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

अभ्युदय कक्षाएं अगले एक सप्ताह में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में संचालित होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+