UP: जून में होनी थी शादी, प्रेमिका के डर से युवक ने उठाया ऐसा कदम, परिजनों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल
महराजगंज के पनियरा स्थित गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। उसका महिला से अवैध संबंध था। जिसे लेकर वह परेशान रहता था।

Mahrajganj News: महराजगंज के पनियरा क्षेत्र स्थित गांव के रहने वाले एक युवक का शव बुधवार को रोहिन नदी के किनारे स्थित पेड़ से लटकता मिला। युवक की शादी तय थी और जून माह में होने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवक पहले से शादीशुदा व चार बच्चों की मां से प्रेम करता था। दोनों में कई वर्षो से यह संबंध था। महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला और प्रेमी को थाने बुलाकर समझाया था। लेकिन महिला और युवक का संबंध बना रहा। जब महिला को पता चला कि युवक की शादी जून में होने वाली है तो महिला ने युवक पर शादी न करने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। महिला युवक को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
