Mahrajganj: 11 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच कर मार डाला

महराजगंज के शास्त्री नगर वार्ड में उस समय दहशत फैल गया जब खाली पड़े मैदान में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच- नोच कर मार दिया था।

dog

Maharajganj News: महराजगंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जाे दिल दहला देने वाली है। नेहरु वार्ड के रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने नोच नोच कर मार डाला है। मंगलवार को उसका शव शास्त्री नगर मोहल्ले के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज के पास स्थित खाली मैदान में मिला। शव के चिथड़े हो गये थे।

जानकारी के मुताबिक, नेहरु नगर वार्ड के मुन्ना शर्मा का बेटा आदर्श मानसिक रुप से बीमार बताया जा रहा था। उसकी कस्बे में इधर- उधर घूमने की आदत थी। हर रोज की तरह वह सोमवार को भी अपने घर से बाहर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने भी उसके गायब होने की पुलिस को काई सूचना नहीं दी। मंगलवार को लोगों ने उसका शव शास्त्री नगर स्थित खाली मैदान में देखा। दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। कुत्तों ने शव को बुरी तरह नोच दिया। बच्चे की मौत हो चुकी थी।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शास्त्री नगर के रहने वाले आलोक बताते है कि कुत्तों ने जिस तरह बच्चे को नोच- नोच कर मार डाला है उससे अब घर के बच्चों को बाहर जाने देने में भी डर लग रहा है। इन आवारा कुत्तों को कस्बे से दूर किया जाना चाहिए जिससे इस तरह की कोई अन्य घटना न होने पाए।

सदर कोतवाल रवि राय ने बताया कि बच्चे का शव मंगलवार सुबह मिला। जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोच दिया था। बच्चा मानसिक रुप से बिमार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+