Maharajganj News: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर व्यापारी ने युवक से किया कुकर्म

महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी ने युवक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पीलाकर उसके साथ कुकर्म किया।युवक उसी की दुकान पर काम करता है।धोखे से मालिक ने उसके साथ यह कुकर्म किया।इसकी जानकारी युवक ने अपने परिजनों को दी।परिज

महराजगंज,31अगस्त: महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी ने युवक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पीलाकर उसके साथ कुकर्म किया।युवक उसी की दुकान पर काम करता है।धोखे से मालिक ने उसके साथ यह कुकर्म किया।इसकी जानकारी युवक ने अपने परिजनों को दी।परिजनों ने थाने में तहरीर देकर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।आरोपी अभी फरार है।

boy misdeed

जानकारी के मुताबिक,श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने अपने ही मालिक पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि मालिक 28अगस्त की रात महराजगंज यह कह कर ले गए कि वहां किसी डीलर से मिलना है।वहां जाकर गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक किया।नाश्ते -पानी के नाम पर कोल्ड ड्रिंक मंगाई और पिला दी।मुझे बेहोशी आने लगी और उसी दौरान उन्होंने मेरे साथ कुकर्म किया।

कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।जांच के बाद जो भी सच्चाई सामने निकलकर सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सभ्य समाज के लोग भी अपराध में हो रहे संलग्न कल तक क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले, आदतन अपराधी किस्म के लोग ही अपराध करते थे लेकिन आज कल हमारे इस तथाकथित सभ्य समाज में पढ़े लिखे लोग और संभ्रांत घरों के लोग भी अपराध में संलग्न हैं। ऐसा नहीं है कि अशिक्षा अज्ञानता गरीबी या मजबूरी के चलते आज हमारे समाज में अपराध बढ़ रहा हो। आज केवल एडवेन्चर या नशे की लत भी अपराध की दुनिया में खींच रही है।इसलिए बात आज एक मानव के रूप में दूसरे मानव के साथ,हमारे गिरते हुए आचरण की है,हमारी नैतिकता के पतन की है,व्यक्तित्व के गिरते स्तर की है,मृत होती जा रही संवेदनाओं की है,लुप्त होते जा रहे मूल्यों की है,आधुनिकता की आड़ में संस्कारहीन होते जा रहे युवाओं की है,स्वार्थी होते जा रहे हमारे उस समाज की है जो पर पीड़ा के प्रति भावना शून्य होता जा रहा है और अपराध के प्रति संवेदन शून्य,बात सही और गलत की है, बात अच्छाई और बुराई की है और बात हम सभी की अपनी अपनी "व्यक्तिगत" जिम्मेदारियों से बचने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+