Mahrajganj News: मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में महराजगंज के नौ लोग घायल
महराजगंज के रहने वाले नौ लोग उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए जब वह दीपावली पर्व सिकंदाबाद से अपने घर आ रहे थे। शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के रीवा शहर के झिरिया टोल प्लाजा सोहागी के पास तेज रफ्तार बस गिट्टी लदे ट्रक में पी
Mahrajganj News: महराजगंज के रहने वाले नौ लोग उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए जब वह दीपावली पर्व सिकंदाबाद से अपने घर आ रहे थे। शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के रीवा शहर के झिरिया टोल प्लाजा सोहागी के पास तेज रफ्तार बस गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस घटना में अन्य जगहों के रहने वाले 15 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि महराजगंज के नौ लोग घायल हो गए। घायल किसी तरह यहां पहुंचे। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार की देर रात दीपावली पर्व पर अपने घर लौट रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी,जब शनिवार तड़के बस व ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में सौ से अधिक लोग सवार थे। इस घटना में उत्तर प्रदेश व बिहार के मरने वालों की संख्या ज्यादा रही ।












Click it and Unblock the Notifications