युवक पर बरपा महिला पुलिस का कहर, थाने में पिटाई, गुप्तांग पर चोट
टीकमगढ़ में महिला पुलिस अधिकारी के रिश्वत लेने की वारदात को सोशल मीडिया पर वायरल करनेवाले की पुलिस ने जमकर पिटाई की।
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रिश्वत के लेकर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत करना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन थाने में रखकर युवक की धुनाई की गई। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

महिला पुलिस अधिकारी ने ली रिश्वत
टीकमगढ़ शहर के मण्डी रोड के रहने वाले विनोद विदुआ पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था जिसकी विवेचना पुलिस कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अपाला सिंह कर रही थी। उक्त मामले मे चालान पेश करने के लिये अपाला सिंह ने कोतवाली के अंदर आरोपी विनोद विदुआ से 5 हजार की रिश्वत ली। यहां रिश्वत उसके छोटे भाई वीरेन्द्र विदुआ ने दी थी। इसकी शिकायत दोनों भाइयों ने एसपी से की।

रिश्वत की घटना सोशल मीडिया पर वायरल
रिश्वत लेने की यह घटना कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई थी। इसके बाद एसपी ने अपाला सिंह को लाइन अटैच कर दिया। रिश्वत देने बाले भाई वीरेन्द्र विदुआ ने पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। मामला वायरल होते ही अपाला सिंह ने बदला लेने की भावना से आरोपी वीरेन्द्र विदुआ के खिलाफ कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ-साथ एससी, एसटी एक्ट के तहत और धारा 354 ए तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया।

थाने में युवक की जमकर पिटाई
तीन दिन आरोपी को बगैर रिमांड के थाने मे रखकर जमकर धुनाई की जिससे युवक के गुप्तांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल परीक्षण मे इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि अपाला सिंह के मामले की जांच चल रही है। अगर आरोपी के पिटाई के मामले की भी बात आयेगी तो जांच की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications