जब कार की छत पर सवार होकर निकली सबसे कम उम्र की किन्नर तो देखने उमड़ा पूरा शहर
कार की छत पर सवार होकर निकली सबसे कम उम्र की किन्नर तो देखने उमड़ा पूरा शहर
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम के हीरा पैलेस में किन्नर गुरु बेबी नंदा की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में देशभर से किन्नरों ने हिस्सा लिया। शनिवार को रतलाम शहर में किन्नरों का जुलूस निकाला गया, जिसमें सबसे कम उम्र की किन्नर संगीता सबके आकर्षण का केन्द्र रही।

मध्य प्रदेश के खंडवा के छनेरा से आई 12 वर्षीय किन्नर संगीता एक कार की छत पर बैठी थी। जुलूस के दौरान उसे देखने को लोग उमड़े, वहीं संगीता ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिभावन किया। रतलाम में 21 दिसम्बर में आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन 1 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग एकत्रित हुए हैं किन्नरों के संगीत कार्यक्रम के अलावा शनिवार को माता और गणेश पूजन किया गया। सैलाना रोड पर किन्नर चल समारोह निकाला गया। किन्नरों का आकर्षक जुलूस हीरा पहले से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।












Click it and Unblock the Notifications