भाई की इस 'कमजोरी' का फायदा उठाकर भाभी से जबरन अवैध संबंध बनाता था देवर

khargone News खरगोन। जिले के बड़वाह थाना इलाके में नहर में युवक के शव मिलने का मामले का खुलासा हो गया। युवक की हत्या उसकी भाभी ने अपनी बहन व भतीजे के साथ मिलकर की थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि देवर द्वारा जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने से तंग आकर भाभी ने उसकी हत्या कर दी।

young Man murdered By Sister-in-law in Khargone

बड़वाह एसडीओपी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खरगोन जिले की बड़वाह के पास ग्राम भठोली में 13 मार्च को नहर में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच शुरू कर 24 घंटे में खुलासा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार देवर के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इस बात से परेशान होकर भाभी ने देवर की हत्या की साजिश रची। उसने अपने भतीजे की मदद से देवर की हत्या करके उसका शव ओंकारेश्वर बांध से निकलने वाली नहर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें : झुंझुनूं की IPS बेटी Saroj Kumari ने गुजरात में कर दिखाया कमाल, पूरे देश को हो रहा गर्व

पुलिस के अनुसार मृतक घिसिया का बड़ा भाई शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर था। इसी का फायदा उठाकर वह अपनी भाभी बसुबाई से शारीरिक संबंध बनाता था। देवर की हरकतों से तंग आकर बसुबाई ने दो दिन पहले अपनी बहन व भतीजे मुकेश के साथ रस्सी से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दे डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+