युवक-युवती को जानवरों के खूंटे से बांधकर 2 घंटे तक बरपाया कहर, मांगे 90 हजार व 2 बकरे, देखें Video
भोपाल। मध्य प्रदेश में युवक-युवती के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों को जानवरों के खूंटे से बांधकर बेहरमी से पीटा और फिर उनके परिजन 90 हजार रुपए और दो बकरे देने को तैयार हुए तब उन्हें छोड़ा। घटना 16 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाइक पर बैठकर जा रहे थे युवक युवती
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के गांव कुंड निवासी एक युवती को रोहित नाम का एक युवक बाइक पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आदिवासी बाहुल्य इस गांव के कुछ दबंगों ने उन्हें चौथ वसूली के लिए बंधक बना लिया और जानवरों के खूंटे से बांधकर जमकर पीटा। आरोपी उन्हें एक दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका बताते हुए उनके साथ हैवानियत की। पीड़ित युवक-युवती उनके आरोपों से इनकार करते रहे, मगर आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी। इस बीच किसी ने उनके खूंटे से बंधे हुए का मोबाइल से वीडियो बना लिया।

परिजनों को दी घटना की जानकारी
युवक-युवती को खूंटे से बांधने के बाद उन पर दो घंटे तक कहर बरपाने के बाद आरोपियों ने युवक के परिजनों को सूचना दी और उनके सामने 90 हजार रुपए व दो बकरे दिए जाने की शर्त रखी। परिजनों ने आरोपियों की शर्त मान ली तब जाकर उन्होंने युवक-युवती को खूंटे से खोला और रिहा किया।

पूरा गांव देखता रहा तमाशा
16 जून की यह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को पूरा गांव तमाशीबीन बनकर देखता रहा, मगर किसी ने युवक-युवती को छुड़वाने की जहमत नहीं उठाई। वायरल वीडियो और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व फिरौती वसूलने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव के रितेश, कदम, केरू, मूलेश को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications