World Sickle Cell Day पर शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को दी खास सलाह

भोपाल, 19 जून। आज यानि 19 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड सिकल सेल डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लोगों को इस दिन के बारे में जागरूक किया है। शिवराज सिंह चौहान ने वर्ल्ड सिकल सेल डे के मौके पर ट्वीट करके लिखा, आज वर्ल्ड सिकल सेल डे है, यह एक आनुवंशिक बीमारी है। जागरुकता, जांच और इलाज के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अत: विवाह से पूर्व डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, ताकि यह आनुवंशिक बीमारी बच्चों को ना हो, जागरुक रहें, स्वस्थ्य रहें।

shivraj

वर्ल्ड सिकल सेल डे की बात करें तो सिकल सेल एक तरह का रक्त विकार है, इसे सिकल सेल रक्ताल्पता भी कहते हैं। ये लाल रक्त कोशिका के भीतर होता है। इसकी वजह से कोशिकाओं के भीतर का लचीलापन कम होता है और अलग-अलग तरह की शरीर में दिक्कत होती है। इसका निर्माण हीमोग्लोबिन जीन में उत्परिवर्तन की वजह से होता है। इस बीमारी की वजह से जीवन प्रत्याशा में कमी आती है।

एक सर्वेक्षण की बात करें तो इस बीमारी से ग्रसित पुरुषों की औसत आयु 42 वर्ष होती है और महिलाओं की औसत आयु 48 वर्ष होती है। यह बीमारी बचपन में ही आ जाती है और वंशजों से आगे आती है। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को मलेरिया की बीमारी सामान्य तौर पर होती है। अफ्रीका के उप सहारा क्षेत्र की बात करें तो यहां एक तिहाई लोगों में यह बीमारी पाई जाती है। अमेरिका में 5000 में से एक व्यक्ति को यह बीमारी होती है। 500 अश्वेत में से एक अश्वेत में यह बीमारी पाई जाती है।

अगर माता-पिता में यह बीमारी है तो संभवत: बच्चों में भी यह बीमारी होती है। सिकल रोग लाल रक्त कोशिकाओं को आगे बढ़ने से रोकता है, जिसकी वजह से रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स पर इसका असर देखने को मिलता है। जिसकी वजह से मरीज को दर्द होता है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। अगर इलाज हीं कराया जाए तो यह बीमारी बढ़ती जाती है, बार-बार मरीज को दर्द होता है। ऐसे में समय-समय पर डॉक्टर का परामर्थ लेा चाहिए, जिससे इस बीमारी को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+