दुनिया की दूसरी सबसे लंबी LPG पाइप लाइन सागर से होकर गुजरेगी, 2557 KM लंबी लाइन बिछाई जाएगी
देश में LPG की आपूर्ति के लिए गुजरात के कांडला से गोरखपुर यूपी तक करीब 2557 किलोमीटर लंबी LPG की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह सागर के 6 गांवों से होकर गुजरेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्राक्रिया प्रारंभ हो गई है।

गुजरात के कांडला जिले से शुरु होने वाली यह पाइप लाइन मध्य प्रदेश के सागर के अलावा उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा से भी गुजरेगी यह लाइन। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी, कानपुर होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। बता दें कि दो साल पहले वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पाइप लाइन प्रोजेक्ट की कांडला में आधार शिला रखी थी।
दुनिया की दूसरी सबसे लंबी पाइप लाइन है जो 2557 किमी बिछाई जाएगी
जानकारी के अनुसार इस पाइपलाइन को बिछाने के लिए IHB लिमिटेड को वर्ष 2023 के अंत तक की समय-सीमा दी गई है। पाइपलाइन की कुल लंबाई 2557 किमी है, जिसके कारण यह एशिया ही नहीं पूरे विश्व की सबसे लंबी एलपीजी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन बन गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। देश के 27 प्रतिशत रसोईघरों को यहां से सप्लाई पहुंचेगी इस पाइप लाइन को बिछाने का काम आईएचबी लिमिटेड कंपनी कर रही है। जो सार्वजनिक क्षेत्र की तीन प्रमुख तेल और गैस कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है।

Recommended Video

यह पाइपलाइन गुजरात के पश्चिमी तट से होते हुए यूपी के आखिरी जिले गोरखपुर तक गैस की सप्लाई की जाएगी। इस पूरे बेल्ट में देश के करीब 27 प्रतिशत घरों के किचन कवर हो जाएंगे। जनसंख्या के मान से इस लाइन से 34 करोड़ लोगों को लाभ होगा। पाइप लाइन से मप्र के 6, यूपी के 13 और गुजरात के 3 बॉटलिंग प्लांट को एलपीजी की आपूर्ति की जाएगी।
अभी देश में 1415 किलोमीटर लंबी है सबसे बड़ी पाइप लाइन
अभी देश में सबसे लंबी पाइपलाइन 1415 किमी की है, इस पाइप लाइन से पहले देश में सबसे लंबी गैस पाइपलाइन होने का रुतबा सरकारी गैस कंपनी गेल के पास था। जिसकी लाइन गुजरात में जामनगर से लेकर यूपी के लोनी तक 1ए415 किलोमीटर तक बिछी है। इसके अलावा गेल के ही पास 623 किलोमीटर लंबी विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद तक की पाइपलाइन भी है। जबकि इंडियन ऑयल की पाइपलाइन हरियाणा में पानीपत से जालंधर तक बिछी है, जिसकी लंबाई 274 किलोमीटर है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बीना स्थित बीपीसीएल रिफाइनरी को गैस की आपूर्ति की जाएगी।
देश के 22 बाॅटलिंग प्लांट को सीधे एलपीजी सप्लाई हो सकेगी
गौरतलब है कि देश में तेजी से एलपीजी गैस की मांग बढ़ रही है। खासकर जब से केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना की शुरूआत की है, तब से इसकी मांग में बड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने भी इसी मांग को पूरा करने के लिए विशेष तौर पर पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत गुजरात के 3, मध्य प्रदेश के 6 और उत्तर प्रदेश के 13 बॉटलिंग प्लांट से सीधा कनेक्शन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications