मानव तस्‍करी का फर्दाफाश: नाबाल‍िग बच्‍च‍ियों को अगवाकर बेचने, देह व्‍यापार कराने वाली सरगना ग‍िरफ्तार

सागर, 3 अगस्‍त। मप्र में सागर ज‍िले के जैसीनगर थाना अंतर्गत वीरपुरा से 30 जुलाई को गुम हुई दो नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी की तहकीकात में पुलिस ने बेहद चौकाने वाले मामले का पर्दाफाश किया हैं। जैसीनगर थाना पुलिस और महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह की सक्रियता से मानव तस्कर और नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य महिला सरगना बड़ा करीला मोतीनगर निवासी 30 वर्षीय बसंती अहिरवार को हिरासत में ले लिया हैं।

आरोपी बसंती अह‍िवार

महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को वीरपुरा निवासी 8 वर्षीय और एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने जैसीनगर थाने दर्ज कराई थी। मामला नाबालिग बच्चियों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए पूरे जिले में बच्चियों की छानबीन शुरू की थी। इसमें नाबाल‍िग बच्‍च‍ियों से देह व्‍यापार कराने और एक 8 साल की बच्‍ची को बेचने की फ‍िराक में मह‍िला सरगना बसंती अह‍िरवार को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार किया है। छोटी बच्‍च‍ियों से अनैत‍िक व्‍यापार कराने और मानव तस्‍करी की आरोपी है। अपनी छोटी बहन के साथ पढ़ने वाली बच्‍ची को ब्‍लैकमेल कर उसे देह व्‍यापार में उतारा था।

नाबाल‍िग पर दबाव बनाकर 8 साल की बच्‍ची को अगवा कराया
पुलिस को दोनों बच्चियां सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के बड़ा करीला में मिली थी। 14 वर्षीय बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बसंती की बहन 5 साल पहले उसके साथ पढ़ती थी तो उसके घर आना जाना हो गया। इसी दरमियान बसंती ने उसे झांसे मैं लेकर उससे शराब बिकवाती थी, यह कार्य न करने पर बसंती उसको टॉर्चर करती उसके नाबालिक भाई पर मोतीनगर थाने में एससी एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करा दिया था। बसंती ने कहा अपने भाई को बचाना चाहती हो तो एक और बच्ची लेकर आओ इसी दबाव में वह एक और बच्ची लाने के लिए राजी हुई, जिसके लिए बसंती ने अपने भाई को उसके साथ उसके गांव वीरपुरा भेजा और वह 8 वर्ष की बच्ची को अपने साथ लेकर सागर आई।

तीन अलग-अलग जगह शादी भी करा चुकी थी
नाबाल‍िग ने बताया बसंती उसकी पहले तीन अलग-अलग जगह शादी भी करा चुकी है, साथ ही महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि बसंती पर पूर्व में वेश्यावृत्ति कराने और शराब बेचने आदि के आपराधिक रिकॉर्ड है। साथ ही बसंती के घर से एक कोलकाता के युवक को हिरासत में लिया है। 14 वार्षिय बच्ची ने बताया इसी युवक को 8 साल की बच्ची को बसंती बेच रही थी, जिससे आकलन लगाया जा सकता है की बसंती ने बच्ची बेचने के उद्देश्य से अपहरण करवाई थी। फिलहाल पुलिस बच्चियों के बयान और बसंती के बयान के आधार पर और साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

अनैत‍िक देह व्‍यापार, मानव तस्‍करी का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी महिला बसंती पर अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही कोलकाता निवासी युवक पर भी मामला कायम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+