युवती को अर्धनग्न करके गांव में घुमाया, दूसरी जाति के युवक से प्यार करने की दी खौफनाक सजा

अलीराजपुर। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवती को अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमा रहे हैं। इस दौरान उसके साथ पिटाई भी की जाती है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर इलाके में कहीं का बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस थाने में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, मगर वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

woman beaten in alirajpur Madhya Pradesh Video Goes viral

बताया जा रहा है अलीराजपुर में दूसरी जाति के लड़के साथ प्रेम करने पर युवती को सामाजिक तौर पर सजा दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह वीडियो अलीराजपुर जिले के अम्बुआ थाना क्षेत्र का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि घटना कब की है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वीडियो में एक युवती को लोग डंडे से बुरी तरह से पीटते हुए सड़क पर जुलूस की शक्ल में घुमा रहे हैं।

युवती बचने के लिए भाग रही है और उसके पीछे कई युवक बारी-बारी से उसे पीटते हुए चल रहे हैं। इस दौरान युवती माफ करने की गुहार लगा रही है लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आ रही है। इस बीच वहां से एक बाइक पर सवार तीन लोग आते हैं। युवती की पिटाई देख वे लोग कुछ पल के लिए ठहरते हैं और स्थानीय बोली में कुछ कहते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती भिलाला जाति की है और वह भागकर भील जाति के युवक के साथ चली गई थी, जिससे नाराज होकर उसकी जाति के लोगों ने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया। वहीं, टीआई के अनुसार लड़की और उसके मां-बाप अभी गांव में नही हैं। मारपीट करने वाले उसके परिवार के लोग ही हैं। अभी तक थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है। न ही पीड़ित लड़की से पुलिस की कोई बात हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+