क्या प्रदीप मिश्रा फिर नाक रगड़कर मांगेंगे माफी? राधारानी विवाद के बाद अब 'ताप्ती' के अपमान का आरोप

Pandit Pradeep Mishra News: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी शनिवार को बरसाने में नाक रगड़ कर माफी मांगी ही थी कि रविवार को फिर एक गंभीर आरोप लगा है। अब मां ताप्ती के पुजारी जोशी ने कहा, 'यदि वे मुलताई आकर मां ताप्ती से माफी नहीं मागेंगे तो हम सभी भक्त उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे।'

दरअसल, मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ जोशी ने एक वीडियो वायरल किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा में बताया है कि ताप्ती महारानी भागवान कृष्ण पर मोहित हो गईं थीं, जिस कारण यमुना ने उन्हें श्राप दिया था। जबकि इस बात का शास्त्रों में कोई उल्लेख नहीं मिलता है।

Pandit Pradeep Mishra News

बता दें कि दिसंबर 2022 में पंडित प्रदीप मिश्रा बैतूल में शिवपुराण की कथा कर रहे थे। तभी का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि माता यमुना और ताप्ती दोनों बहनें हैं, लेकिन आपस में उनकी कभी नहीं बनी। घाट पर भगवान जब रास करते थे, उस समय यमुना जी उनके विग्रह पर आए पसीने को पोंछने के लिए जाती थीं, लेकिन एक बार यमुना का रूप धारण कर ताप्ती चली गईं। ताप्ती ने श्री विग्रह के पसीने को पोंछ दिया, लेकिन जैसे ही यमुना जी ने वहां ताप्ती को देखा उन्हें गुस्सा आ गया। पूछने पर ताप्ती ने कहा कि मैं कृष्ण को अपना बनाना चाहती हूं।

इस पर यमुना ने गुस्से में आकर श्राप दे दिया कि किसी भी नदी में अस्थियां विसर्जित होंगी तो उनको गलने में 44 दिन लगेंगे, लेकिन तेरे जल में वह तुरंत गल जाएंगी। यही कारण है कि ताप्ती नदी में आज भी अस्थियां विसर्जित की जाती हैं, डेढ़ घंटे में जो बह जाती है।

वीडियो जारी करते हुए सौरभ जोशी ने बोले की पंडित प्रदीप मिश्रा लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मां ताप्ती इस प्रकार कभी भी श्री कृष्ण पर मोहित नहीं रहीं। ताप्ती के जल में अस्थियां उनकी महिमा की वजह से जल्द घुलती हैं। जोशी ने कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा मुलताई आकर ताप्ती में जल आचमन कर क्षमा याचना करें। गौरतलब है कि राधारानी पर दिए विवादित बयान को लेकर प्रदीप मिश्रा ने बरसाना जाकर नाक रगड़ कर माफी मांगी है। अब फिर एक विवाद सामने आ गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+