'दो बीवियों वालों को देंगे 2 लाख रुपये' बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर कांतिलाल भूरिया ने दी सफाई

Ratlam Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने 'दो पत्नियों' वाले बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद सफाई दी है। कांतिलाल भूरिया कहा कि यह बयान एक आदिवासी व्यक्ति के सवाल के जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में कही गई थी।

भूरिया ने गुरुवार को यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने 'न्याय पत्र' (घोषणा पत्र) में महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया है। इसके तहत हमारी सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को हम एक लाख रुपये सालाना देंगे और जिनकी 2 बीवियां होंगी उन्हें 2 लाख रुपये मिलेंगे।

2 wives 2 lakhs annual statement Bhuria

इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने भूरिया की शिकायत चुनाव आयोग से कर कार्रवाई की मांग की है। कांतिलाल भूरिया ने शुक्रवार शाम एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि मीडिया में चल रही खबरें गलत हैं और यह सिर्फ एक सवाल का व्यंग्यात्मक जवाब था।

कांतिलाल भूरिया की सफाई
भूरिया ने कहा, 'खबर में जो चल रहा है वह गलत है। बैठक में बैठे एक आदिवासी व्यक्ति ने पूछा कि अगर उसकी 2 पत्नियां हैं तो क्या उसे भी इसका लाभ मिलेगा? आदिवासी समाज में इसकी कानूनी अनुमति है, तो मैंने व्यंग्यात्मक ढंग से जवाब दिया। उनके X हैंडल पर एक वीडियो बयान जारी किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस हर महिला को 8,500 रुपये प्रति महिना देकर एक लाख रुपये सालाना देगी। उन्होंने रतलाम सीट के सैलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी घोषणापत्र में हर महिला को एक लाख रुपये देने का वादा किया गया है। यह उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा. जिस व्यक्ति की 2 पत्नियां हैं, वे दोनों इसके अंतर्गत आएंगी।

रतलाम में भूरिया का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की अनिता चौहान से है, जो मध्य प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी हैं। रतलाम में 13 मई को लोकसभा चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+