सरपंच पत्नी ने धूमधाम से करवाई पति की दूसरी शादी, छोटी बहन को ही ले आई सौतन बनाकर

भिंड। खुद के जीते जी पति की किसी और से शादी पत्नी को कतई बर्दाश्त नहीं होती। वह अपने घर में किसी सूरत में सौतन नहीं आने देती, मगर यहां तो गजब ही हो गया। एक पत्नी ने ही अपने पति की धूमधाम से दूसरी शादी करवा दी। वो भी किसी और से नहीं बल्कि अपनी ही छोटी बहन से। चौंका देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव के गुदावली का बताया जा रहा है। पति की दूसरी शादी करवाने वाली महिला गांव की सरपंच है।

wife planned husbands second marriage in bhind madhya Pradesh

26 नवंबर को हुई शादी का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सरपंच विनिता देवी ने अपने पति दिलीप सिंह मिर्धा की दूसरी शादी अपनी छोटी बहन रचना से 26 नवंबर 2019 को करवाई है। शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पति की दूसरी शादी के लिए पत्नी ने भव्य आयोजन किया। स्टेज प्रोग्राम भी हुआ, जिसमें सरपंच व उसकी छोटी बहन ने पति दिलीप सिंह के गले में वरमाला डाली। पंचायत के लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिरी सरपंच ने ऐसा क्यों किया है।

wife planned husbands second marriage in bhind madhya Pradesh

दो बच्चों की मां है सरपंच

बताया जा रहा है कि पति की शादी अपनी बहन से करवाने वाली सरपंच पहले से ही दो बच्चों की मां है। विनीता देवी को एक बेटा और एक बेटी है। बावजूद इसके उसने अपने पति दिलीप सिंह का विवाह अपनी छोटी बहन रचना के साथ अपनी सहमति से करवाया। फिलहाल इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है। पिछले एक सप्ताह से उस पंचायत में यह गॉशिप का विषय है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

पहली पत्नी को रहते नहीं कर सकते दूसरी शादी

हालांकि हिंदू मैरिज एक्ट कहता है कि एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। लेकिन सरपंच ने कानून के साथ ऐसा मजाक क्यों किया। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में मेहगांव एसडीएम और बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+