MP News Rewa: "पत्नी लाइव देखती रही और पति ने ले ली जान, रीवा में बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसी घटना

MP News: रीवा के सिरमौर इलाके में एक घटना ने शुक्रवार को न सिर्फ पूरे जिले बल्कि सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी। मेहरा गांव के 30 वर्षीय शिव प्रकाश तिवारी ने अपनी जान देने से पहले सोशल मीडिया पर 44 मिनट का लाइव वीडियो किया, जिसमें उसने न केवल अपनी तकलीफ बयां की, बल्कि पत्नी और सास को मौत का जिम्मेदार ठहराया।

इस घटना ने बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की भी याद दिला दी, जिसने कुछ महीने पहले अपनी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ लाइव सुसाइड किया था। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये सिर्फ दो घटनाएं हैं, या रिश्तों में बढ़ती दरार और सामाजिक व्यवस्था का नया और खतरनाक ट्रेंड?

Wife kept looking at her husband incident like Bangalore engineer Atul Subhash in Rewa

"मैं आज ही फांसी लगाऊंगा..."

13 मार्च की शाम। शिव प्रकाश के फेसबुक लाइव से जैसे गांव में बिजली गिर गई। वीडियो में शिव प्रकाश बेहद भावुक और आक्रोशित नजर आ रहा था। कैमरे के सामने उसने कहा, "दोस्तों, आज मैं लाइव आया हूं। मेरी जिंदगी की आखिरी सांसें भी यहीं लूंगा। आज ही फांसी लगाऊंगा। मेरे घर को बर्बाद करने का जिम्मा मेरी सास और उसकी बेटियों पर है। भाइयों, मैं मर भी जाऊं तो इन्हें छोड़ना मत।"

Wife kept looking at her husband incident like Bangalore engineer Atul Subhash in Rewa

सुनने वाले सिहर उठे। लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। लाइव वीडियो के दौरान शिव प्रकाश ने पूरा दर्द उंडेल दिया और फिर कैमरे के सामने ही फांसी का फंदा गले में डाल लिया।

शादी से सुसाइड तक: कैसे टूटा शिव का रिश्ता

रीवा के शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर की प्रिया शर्मा से हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था। लेकिन फिर धीरे-धीरे रिश्तों में खटास बढ़ने लगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिव प्रकाश को शक था कि उसकी पत्नी प्रिया किसी और से बात कर रही है। इसी तनाव के बीच एक सड़क दुर्घटना में शिव प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और बैसाखियों पर आ गया। मुश्किल घड़ी में जब उसे पत्नी के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब प्रिया अपने नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और फिर लौटकर नहीं आई।

Wife kept looking at her husband incident like Bangalore engineer Atul Subhash in Rewa

13 मार्च का वो मनहूस दिन

घटना वाले दिन शिव प्रकाश अपनी पत्नी को मनाने ससुराल गया था। पर वहां उसका स्वागत अपमान और कथित मारपीट से हुआ। टूटे मन और बिखरे सपनों के साथ वह घर लौटा और फेसबुक लाइव करने का फैसला किया।

विडंबना यह रही कि वह 44 मिनट तक लाइव रहा, लेकिन उसकी पत्नी प्रिया ने जो यह सब देख रही थी, न पुलिस को फोन किया, न ही किसी को भेजा।

रीवा पुलिस की जांच में सामने आए रिश्तों के स्याह पहलू

रीवा पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो मामला साफ था लेकिन सवाल गहरे थे। जांच में खुलासा हुआ कि प्रिया और उसके किसी अन्य युवक के बीच नजदीकियों की बात शिव प्रकाश को लगातार खटक रही थी।

एसडीओपी उमेश प्रजापति ने कहा, "हमने मृतक का मोबाइल और सोशल मीडिया रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। शिव प्रकाश ने जो 44 मिनट का लाइव किया था, वो हमारे लिए सबसे अहम सबूत है। पत्नी प्रिया लाइव से जुड़ी हुई थी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं बुलाई। यह जांच का अहम बिंदु है।"

पत्नी और सास गिरफ्तार, पर कहानी में अब भी हैं अधूरे सवाल

शुक्रवार को पुलिस ने प्रिया शिव त्रिपाठी और उसकी मां को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस अब यह भी जानने में जुटी है कि क्या प्रिया के कथित अवैध संबंध इस पूरे मामले का मूल कारण हैं या इसके पीछे और भी कोई बड़ा राज छिपा है।

गांव में मातम और खामोशी

मेहरा गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा है। गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी यही कह रहे हैं कि शिव प्रकाश बेहद सीधे-साधे और मेहनती इंसान थे। गांव के एक बुजुर्ग ने कहा, "उसने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं की। लेकिन जब अपनी ही पत्नी और सास से हार गया, तो उसे ये कदम उठाना पड़ा।"

बेंगलुरु में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

रीवा की यह घटना बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के केस से काफी मिलती-जुलती है। कुछ महीने पहले अतुल ने भी अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर घरेलू प्रताड़ना के आरोप लगाए थे और सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर लाइव किया था।

दोनों मामलों में एक बात सामान्य है-मृतक ने अपने रिश्तों में आई दरार, उपेक्षा और मानसिक दबाव को दुनिया के सामने रखा और फिर खुद को खत्म कर लिया।

क्या यह बन रहा है नया ट्रेंड?

यह सवाल अब पुलिस, समाज और साइकोलॉजिस्ट्स के सामने बड़ा बनकर खड़ा है कि क्या रिश्तों में आ रही खटास और सोशल मीडिया का असर लोगों को ऐसा कदम उठाने के लिए उकसा रहा है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, "सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करना दरअसल एक चीख है-एक ऐसा दर्द, जो पीड़ित अपने करीबी या समाज से सीधे न कहकर दुनिया को दिखा देना चाहता है।"

पुलिस की जांच और मनोवैज्ञानिक विश्लेषण

रीवा पुलिस ने यह भी कहा कि अब इस केस में साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग की जरूरत है। मृतक के मानसिक स्वास्थ्य, परिवारिक पृष्ठभूमि और रिश्तों के पीछे की परतों को समझना होगा।

अंत में एक सवाल...

क्या वाकई पत्नी और सास ने शिव प्रकाश को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जिंदगी खत्म कर दी? या फिर यह टूटे मन और अवसाद का वह मोड़ था, जहां मदद की गुंजाइश थी लेकिन किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया?

जवाब तो जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा, लेकिन तब तक यह घटना एक करारा तमाचा है उस समाज पर जो रिश्तों में संवाद खत्म कर, सोशल मीडिया पर मरने की कहानियों का गवाह बनता जा रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+