पत्नी मायके से नहीं लौटी तो ससुराल वालों से नाराज होकर युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और जमकर ड्रामा किया
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी को मायके से वापस लेने आया युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव का पूरा मामला है।
जानकारी मुताबिक अपनी ससुराल आए दामाद को ऐसा गुस्सा आया कि रात के अंधेरे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया। ये देख ग्रामीण हैरत में पड़ गए।

ग्रामीणों ने जब नाराज दामाद से बात की तो पता चला कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया था। आनन-फानन में युवक के ससुराल पक्ष के लोगों को घटनास्थल पर बुलाया गया। दौरान करीब आधे घंटे तक जमकर ड्रामा चला, आखिरकार ससुराल पक्ष के आश्वाशन के बाद युवक खंभे से नीचे उतरने को राजी हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही युवक को बिजली के खंभे पर चढ़ते देख कुछ लोगों ने बिजली फीडर पर फोन कर जल्दी बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। जिससे ससुराल आए युवक के साथ अनहोनी होते रह गई।
जानकारी अनुसार शेर सिंह आदिवासी की शादी एक साल पहले रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव के रहने बाले नेमिलाल आदिवासी की बेटी के साथ हुई थी। शेर सिंह आदिवासी शराब का शौकीन था, उसके इसी शौक की वजह से पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके बामौरकला आ गई थी। शुक्रवार को जब वह पत्नी को लेने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया, जिसके बाद ये पूरा घटनाक्रम हुआ।












Click it and Unblock the Notifications