The Kerala Story से MP में क्यों क्रियेट हो रही पॉलिटिकल स्टोरी? मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले Tax Free ही रहेगी
फिल्म मेकर विपुल अमृतपाल की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर घमासान मचा हुआ है। रिलीज होने के 5 दिन में मध्य प्रदेश में अलग ही तरह की समस्या सामने आई है। टैक्स फ्री आदेश निरस्त के बाद खबर है कि फिल्म टैक्स फ्री ही रहेगी।

The Kerala Story: आतंकवाद और धर्मांतरण पर आधारित 'द केरल स्टोरी' फिल्म के प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश में अलग ही तरह का बवाल मचा है। टैक्स फ्री को लेकर सामने रही बातों पर दर्शक कहने मजबूर है कि ये फिल्म है या फिर फुटबॉल? सोशल मीडिया पर 5 दिन में 3 आदेश उछले।
Recommended Video
विपुल अमृतपाल की इस फिल्म की स्टोरी पर सियासी बयानबाजी के बीच नई उलझन 'टैक्स फ्री आदेश' की सामने आई। 10 मई को वाणिज्य कर विभाग के उपसचिव आरपी श्रीवास्तव के दस्तखत से जारी पत्र चर्चा का विषय बना। जिसमें टैक्स फ्री का आदेश निरस्त करने का जिक्र है।

फिल्म रिलीज होते ही अगले दिन यानि 6 मई को सीएम शिवराज ने प्रदेश एम् इस फिल्म के प्रदर्शन को टैक्स फ्री रखने का वीडियो संदेश जारी किया था। इसके चार दिन बाद सोशल मीडिया पर वाणिज्य कर डिपार्टमेंट का फैसला वापस लेने वाला पत्र वायरल हो गया।
इसके बाद कांग्रेस से राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने इस निर्णय की सराहना की तो वहीं पार्टी प्रवक्ता केके मिश्रा तंज कसते नजर आए। 'फिल्म टैक्स फ्री है या नहीं' इस उठापटक के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान का एक वीडियो पोस्ट किया है।

गृहमंत्री बोले कि प्रदेश में सिनेमाघर मालिक और दर्शक किसी भी तरह के भ्रम में न रहे। द केरल स्टोरी टैक्स फ्री है और रहेगी। सोशल मीडिया में आदेश निरस्त संबंधी किसी भी जानकारी को सही न माने। मंत्री ने उसे फर्जी करार दिया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर सियासत भी सातवें आसमान पर है। कांग्रेसी फिल्म की स्टोरी में शामिल तथ्यों और दावों पर आपत्ति जता रहे है। वर्ग विशेष को टार्गेट करने का हथकंडा बताया जा रहा है। रिलीज होने के पहले एक करोड़ के इनाम वाले पोस्टर को सांसद शशि थरूर ने साझा किया था। जिसका पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन किया।















Click it and Unblock the Notifications