Nivedita Naidu SP: जानिए कौन हैं 8 माह की गर्भवती IPS अफसर जो मध्य प्रदेश की सड़कों पर दे रहीं ड्यूटी
Umaria SP Nivedita Naidu: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की रहने वाली उमरिया में पदस्थ एसपी निवेदिता नायडू ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया है। जानकारी के मुताबिक, निवेदिता नायडू प्रेग्नेंट है। इसके बावजूद भी वो ड्यूटी कर रही है।
एसपी आईपीएस निवेदिता नायडू का एक वीडियो कल रात से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में एसपी निवेदिता नायडू देर रात अपनी टीम के साथ जिले के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कर रही थी। बताया जा रहा है कि एसपी निवेदिता 8 महीने की गर्भवती हैं। अगले माह वो मां बनने वाली हैं। वीडियो में उनका बेबीबंप साफ देखा जा सकता है।ऐसी परिस्थिति में ड्यूटी करना किसी बहादुरी से कम नहीं है।

गर्भवती के दौरान मैटरनिटी लिव का प्रावधान है। वे छुट्टी भी ले सकती है। लेकिन वे ऐसे समय में भी रात्रि गश्त कर रही हैं।जिलाबदरों के घरों की चेकिंग, संवेदनशील पुलिसिंग, सायबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण के प्रयास, महिला संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है। 8 महीनें की गर्भवती में जिस जज्बे के साथ वे काम कर रही हैं। इसकी काफी सहना भी हो रही है।
Recommended Video
जानिए इनके बारे में
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की निवासी निवेदिता नायडू साल 2016 बैच की IPS अफसर हैं। अगस्त 2023 से उमरिया में एसपी का पद संभाल रही हैं। मंडला में 25वीं बटालियन में पदस्थ थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में शानदार काम किया। अब लोकसभा चुनाव में अपना फर्ज बखूबी निभा रही है।
दरअसल मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कुछ दिन पहले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में अपराधियों के धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उमरिया एसपी निवेदिता नायडू भी लगातार अपने जिले में पुलिस टीम के साथ काम कर रही है।
साथ ही वह खुद को साबित कर रही है कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में काम करने को तैयार हैं। निवेदिता नायडू 3 साल की बेटी को घर छोड़कर आती हैं। ये उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो गर्भावस्था के दौरान घरेलू कामकाज से भी दूरी बना लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications