गर्लफ्रेंड से मिलने पश्चिम बंगाल में घुसा था प्रेमी, जानिए कैसे छिंदवाड़ा के युवक की बन गई मर्डर मिस्ट्री ?
Chhindwara News: मध्य प्रदेशके छिंदवाड़ा जिले के एक युवक का पश्चिम बंगाल में कंकाल मिला है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के मिदनापुर पहुंचा था, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।
जानकारी मुताबिक युवक और युवती की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। युवक के परिजनों ने पुलिस में जब बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

गुरैया में रहने वाले युवक गजेन्द्र चौधरी के पिता 8 अगस्त को अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट देहात थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में लिखवाया कि गजेन्द्र चौधरी पश्चिम बंगाल गया था, उसका कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया था।
परिवार वालों ने कार ड्राइवर अनिकेत सोलंकी पर शंका जाहिर की कि बेटा साथ गया था, तब से वापस नहीं आया, उसकी भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने ड्राइवर अनिकेत से बारीकी से पूछताछ की तो उसने बड़ा खुलासा किया है।

ड्राइवर अनिकेत ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि छिन्दवाड़ा से गजेंद्र चौधरी के साथ पश्चिम बंगाल जिला मिदनापुर गया हुआ था और वहां जाकर गंजेन्द्र से सोशल मीडिया पर युवती से संपर्क हुआ था और दोस्ती हुई थी तो मिलने गए थे।
युवती के परिजनों ने गजेंद्र के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद युवती के परिजनों ने घायल अवस्था में मुझे सौंप दिया। मैं उसको साथ में लेकर निकला तो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मैंने घबराकर उसके शव को जंगल में फेंक दिया था और छिंदवाड़ा वापस आ गया।
जंगल में मिली लाश
जब पुलिस को ये बातें गंभीर लगी तो देहात थाना प्रभारी और उनकी टीम पश्चिम बंगाल पहुंची. जिला मिदनापुर की पुलिस की सहायता से अनिकेत की निशानदेही पर जिस जगह पर गजेन्द्र का शव फेंका गया था, उस जंगल में उसका नरकंकाल पुलिस को मिला है। गजेन्द्र के जूते और घड़ी मिली। फोटो के आधार पर गजेन्द्र के परिवार वालों ने उसकी पहचान कर ली है।
छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने मामले की जानकारी विस्तार से बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले की पुलिस पूरे ऑपरेशन के दौरान साथ में थी और वहां की फॉरेंसिक टीम ने नर कंकाल का परीक्षण किया और उनके द्वारा उसमें उनके द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। दोनों जगहों की पुलिस कार्य कर रही है। आगे विवेचना में स्थिति स्पष्ट होगी।












Click it and Unblock the Notifications