यादगार शादी: बैलगाड़ी पर दूल्हा, ट्रैक्टर पर निकली बरात, खेत से निकला 1KM लंबा काफिला, चर्चा में अनोखा विवाह
भोपाल में अनोखी शादी काफी चर्चा में है। इस अनोखी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने 35 ट्रैक्टर पर बरात निकाली। सड़क के बजाय खेत से होते हुए बरात निकली।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखी शादी चर्चा में आई है। जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। शादी करने के लिए दूल्हा बैलगाड़ी पर निकला है। वहीं इस अनोखी शादी में बरात ट्रैक्टर पर निकली है। 35 ट्रैक्टर पर बरातियों का काफिला निकला। इस काफिले को देख हर कोई हैरान हो गए।
यह काफिला हर किसी का ध्यान खींच रहा है, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है। दूल्हा खुद बैलगाड़ी पर निकले और बरात के लिए 35 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की गई। यह नजारा देखते ही बन रहा था। शहर में ऐसी पहली शादी हुई है। इस अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
यह शादी मध्य प्रदेश के खरगोन के बड़वाह थाना क्षेत्र के बड़ेल गांव में हुई है। इस अनोखी शादी को लेकर दूल्हे ने अनोखे तर्क दिया है। दूल्हे ने कहा कि उसने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा इंतजाम किया है। अनोखा विवाह रचाने वाले दूल्हे का नाम धीरज परिहार है।
गांव की लड़की से ही धीरज ने शादी की है। दोनों ने अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए यह अनोखी तरकीब सोची। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने के लिए दूल्हे ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ी की लाइन लगा दी। इस दौरान कुल 35 ट्रैक्टर बुक करने पड़े। दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों के साथ-साथ पूरे इलाके में यह अनोखी शादी फेमस हो गई।
Recommended Video

दूल्हा धीरज बेंगलुरु में जॉब करता है। उसके पिता किसान हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता किसान हैं, इसलिए हमने अपनी बरात को खेत से निकाली। दूल्हा खुद बैलगाड़ी से चल रहा था और बरात ट्रैक्टर से। इस बरात का काफिला पूरे एक किलोमीटर तक था।
यह भी पढ़ें- शादी की वर्षगांठ पर CM शिवराज के साथ पत्नी साधना सिंह ने चूल्हे पर बनाया खाना,सिलबट्टे पर मसाला पीसने का VIDEO












Click it and Unblock the Notifications