शादी की वर्षगांठ पर CM शिवराज के साथ पत्नी साधना सिंह ने चूल्हे पर बनाया खाना,सिलबट्टे पर मसाला पीसने का VIDEO
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने शादी की वर्षगांठ पर सैलानी में कुछ महिलाओं के साथ चूल्हे पर खाना बनाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपनी विवाह वर्षगांठ पर पत्नी साधना सिंह चौहान और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ खंडवा के सैलानी पहुंचे। जहां दिन में उन्होंने कई कार्यक्रमों को ओमकारेश्वर में अटेंड किया। देर रात सैलानी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ देसी अंदाज में खाना बनवाया।
सैलानी में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह कुछ महिलाओं के साथ चूल्हे पर खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है। सीएम शिवराज ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'जीवन संगिनी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं'।
बता दे साधना सिंह चौहान वीडियो में देशी अंदाज में सिलबट्टे पर मसाला पीते हुए नजर आ रही है। और मुख्यमंत्री शिवराज उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। चूल्हे पर खाना बनाते हुए साधना सिंह के साथ कई महिलाएं भगवा वस्त्र में दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का यह वीडियो बहुत ही पसंद किया जा रहा है।
₹2500 करोड़ की लागत से हो रहे एकात्म धाम के निर्माण कार्य को देखा
अपनी शादी की वर्षगांठ पर ओमकारेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में ₹2500 करोड़ की लागत से हो रहे एकात्म धाम के निर्माण कार्य को लेकर प्रोजेक्ट टीम व इंजीनियरिंग लीड अधिकारी स्वेता खरे के साथ समीक्षा बैठक की।
Recommended Video
सीएम शिवराज ने कहा कि ओंकारेश्वर में जहाँ आचार्य शंकर को अपने गुरु एवं अद्वैत ज्ञान की प्राप्ति हुई, ऐसी पुण्यभूमि पर ₹2500 करोड़ की लागत से हो रहे एकात्म धाम के निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब एकात्मता का यह वैश्विक केंद्र अपने पूर्ण रूप में साकार होगा, तब भारत की महान आध्यात्मिक संस्कृति की विराट आभा से समस्त संसार चकित एवं आलोकित होगा।












Click it and Unblock the Notifications