MP Weather: इंदौर भोपाल ग्वालियर में बदला मौसम का मिजाज, मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी तक दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। रात के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम में उतार-चढ़ाव होने लगा है। दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस बार ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को इंदौर भोपाल ग्वालियर और जबलपुर सहित कई शहरों में ठंड बढ़ेगी, इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश भी बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे पहले की बात करें तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है। सभी शहरों के रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे ठंड जगह पचमढ़ी रहा, यहां का तापमान 12.2 डिग्री पहुंच गया है। अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ सकती है। प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने से प्रदेश के पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी, उत्तरी हवाओं की वजह से पचमढ़ी, मलाजखंड, अमर कंटक, सहित कई जिलों के मौसम में परिवर्तन होगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन आता है, जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ जाती है। पिछले करीब 10 वर्षों से प्रदेश में यही ड्रेंड चल रहा है, इस बार भी नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications