Rewa News: हमने भ्रष्टाचार पर कुठाराघात किया, अब कश्मीर में केसर खिल रहा है- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा में कहा कि आपका एक वोट आतंकवादियों को उनके घर में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर, घर में घुसकर मारने का दम देता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एयर स्ट्राइक में हमारे सैनिक अभिनंदन को वापस लाने का काम किया गया। आपने उस समय नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने के लिए जो वोट दिया था, वो सार्थक हुआ।
सीएम ने कहा कि हमें अपने वोट का मूल्यांकन करना पड़ेगा। हमें ये भी देखना पड़ेगा कि हमारे वोट का सदुपयोग हुआ कि नहीं हुआ। जब दूसरी बार वोट दिया तो 6 महीने से कम समय में जो भाजपा ने जनसंघ के जमाने से जो कहा था - कश्मीर के अंदर धारा 370 लगाना ये कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल होगी उसे हटाने का काम किया।

सीएम ने कहा कि जवानों ने देश की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। पाकिस्तान के सैनिक हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाते थे। देश की तत्कालीन सरकार कुछ नहीं करती थी। मुंबई, दिल्ली और अन्य कई जगहों पर आतंकवादी घटनाएं होती थी। कांग्रेस के लोग और बाकी अन्य विपक्षी दल इस पूरे मामले में पूरी नजरअंदाज करते थे। लेकिन अब बदलते दौर का भारत है, ये नरेंद्र मोदी जी का भारत है।
अब कश्मीर में केसर खिल रहा है
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अब कश्मीर के अंदर केसर खिल रहा है, टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा। अब पाक अधिकृत कश्मीर वाले भी चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि हमें भी भारत में मिल लो.. हमें ऐसे अन्याय पूर्ण जगह पाकिस्तान में नहीं रहना। जहां बिजली, सड़क, पानी और विकास की कोई संभावना नहीं हो...सुप्रीम कोर्ट ने कहा, तीन तलाक गलत है लेकिन मेजोरिटी में उस कांग्रेस की सरकार थी वो नहीं मानी... भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम नहीं देखा, उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों के साथ गलत क्यों होना चाहिए। नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि भाजपा सरकार इसको बदलेगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक झटके में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू कर दिया। ये 56 इंच वाले की सरकार है, मोदी है तो मुमकिन है।
अयोध्या मामले को वर्षों तक लटकाया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के फैसले को लंबे समय तक लटकाया गया, लेकिन जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया वैसे ही बिना किसी झंझट के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। इसीलिए कहा जाता है मोदी है तो मुमकिन है।
जिन्होंने राम के निमंत्रण को ठुकराया, जनता उन्हें ठुकराएगी
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की घटना सभी ने देखी, हम इसलिए याद दिला रहे हैं कि ये हमारे भावनाओं का, हिंदुओं के सम्मान की बात है। कांग्रेस को अपमान करने का अधिकार किसने दिया, कांग्रेस ने बार-बार हिंदुओं के सम्मान पर कुठाराघात किया, हमने राम मंदिर का निमंत्रण दिया तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी ने निमंत्रण को ठुकरा दिया। जिन्होंने 70 साल तक मुस्लिम पक्ष का नेतृत्व किया वो भी प्रसन्नता के साथ शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसने भगवान श्रीराम के निमंत्रण को ठुकराया है, जनता इनको ठुकराएगी। आने वाले 26 तारीख को दूसरे चरण के वोटिंग में हर घर से एक-एक आदमी निकलकर भगवान श्रीराम के अपमान का बदला लेगा। आपको भगवान श्रीराम का स्मरण करके वोट देना है और जनार्दन मिश्रा जी को जीत दिलाना है। ये मोदी जी के बदलते दौर का भारत है।
हमने भ्रष्टाचार पर कुठाराघात किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश में हमने 100 दिन से काम के समय में रजिस्ट्री करने के मामले में तुरंत नामांतरण करने का फैसला लिया। अब रजिस्ट्री करने के तुरंत बाद नामांतरण होगा, इस निर्णय के बाद से भ्रष्टाचार को हमने खत्म किया। मकान के लिए 24 घंटे के अंदर नक्शा पास करने का निर्णय हुआ। लाउडस्पीकर बंद करने, खुले में मांस नहीं बिकने चाहिए, इसका अलग मार्केट होना चाहिए इसका भी निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चित्रकूट प्राधिकरण बनाया जाएगा, चित्रकूट में विकास के कार्य किए जाएंगे। पूरे प्रदेश के अंदर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां कदम पड़े, जहां-जहां आए उन प्रत्येक स्थान को तीर्थ बनाने का निर्णय भाजपा की सरकार द्वारा किया गया। जिसको समय की कमी होगी हेलीकॉप्टर सेवा से चित्रकूट, मैहर का दर्शन कराया जाएगा। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर आने-जाने के लिए अगले महीने से इंटर स्टेट हवाई यातायात शुरू करने वाले हैं। घायल गौ माता के इलाज के लिए एम्बुलेंस और गौशालाओं को 40 रुपये प्रति गाय के लिए अनुदान देने निर्णय लिया गया। प्रत्येक पवित्र नदी जिन पर हमारी श्रद्धा है उन सभी जगहों पर नदी के किनारे घाट बनाए जाएंगे और उनको तीर्थ का रूप दिया जाएगा।
भाजपा की सरकार गरीब युवा मजदूर की सरकार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा माननीय मोदी जी ने भी राम मंदिर और तीन तलाक मसले का सुप्रीम कोर्ट से फैसला कराया। सरकार कानून से चलती है, सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसले लिए थे, उनका पालन करना हमारा काम है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी का कोई अपमान करें, उसे भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की सरकार गरीब युवा मजदूर की सरकार है, निर्णयों को लागू कराने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था - 21वीं शताब्दी भारत की होगी, इसका नेतृत्व करने के लिए नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्तित्व होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications