सागर में मंत्री सिलावट गुस्साए, बांध निर्माण में देरी पर लगाई फटकार, बोले: जितना काम, उतना भुगतान
जल संसाधन मंत्री तुलसी तुलसीराम सिलावट ने सागर दौरे के दौरान विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभाग के अधीन चल रहे कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा कर इनको जून महीने तक पूरा कराने के निर्देश दिए।

Madhya Pradesh के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सागर में विभाग के अधीन चल रही दर्जन भर सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का परियोजनाओं में की जा रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। ठेकेदारों को बगैर काम के भुगतान को लेकर निर्देश दिए कि जितना काम किया जाए, उतना ही भुगतान किया जाए। वे सागर में सिंचाई परियोजनाओं के तहत बन रहे बांधों का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने जल संसाधन विभाग की बांध और नहर परियोजना को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधूरे निर्माणकार्य और समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्य की देरी पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए जल्द ही इन कार्यों को पूरा किया जाए। सिलावट ने निर्माण कंपनियों के भुगतान के संबंध में कहा कि जितना काम किया हो, उतना ही भुगतान किया जाए। बैठक में हिनौता, कड़ान, बंडा, पंचमनगर, कैथ, सूरजापुरा, सोनपुर, परकुल, साजली, सीतनगर, सतधारा और पवई बांध और परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अरविंद उपमन्यु, अधीक्षण यंत्री सचिन इंद्रावल और कार्यपालन यंत्री अखिल बिरथरे सागर मौजूद थे।

किसानों को समय पर पानी मिले, इसका ख्याल रखें
मंत्री सिलावट ने कहा कि किसानों के खेत में फसल की सिंचाई सबसे महत्वपूर्ण है इसको समय पर उपलब्ध कराने से किसानों की फसल की पैदावार बढ़ेगी और खेती से आय में बढ़ोत्तरी होंगी। सिंचाई का रक़बा बढ़ाना हमारी प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का समाना न करना पड़े।
Recommended Video
विभाग के जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए, प्रस्ताव भेजें
मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को विभाग के जर्जर भवन के सुधारीकरण और कार्यालय का एक प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि डेम के कैचमेंट क्षेत्र और नहरों के किनारे पौधारोपण कराए, किसान भाइयों स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ समारोह पूर्वक आयोजन करे।
कड़ान नदी परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री
मंत्री तुलसी सिलावट ने सागर जिले में निर्माणाधीन कड़ान परियोजना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ने इस दौरान बांध का पैदल चलकर निरीक्षण किया और सभी कार्य को बारीकी से देखा। मंत्री सिलावट ने निरीक्षण के दौरान बांध परियोजना का कार्य जून माह तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पम्प हाउस का कार्य भी जून माह तक पूरा किए जाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को रबी की फसल में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मंत्री सिलावट ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासियों और किसानों से पानी और सिंचाई परियोजनाओं व खेती को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications