VIDEO: मध्य प्रदेश में 90 साल वृद्धा की चलाती है कार और ट्रैक्टर, चश्मे की भी जरूरत नहीं पड़ती, देखिए
देवास। मध्य प्रदेश में उज्जैन राजस्व संभाग के देवास में एक 90 साल की वृद्धा कार चलाती हैं। इतनी ज्यादा होने के बावजूद वह खुद बुजुर्ग लोगों को गाड़ी चलाने का संदेश देती हैं। वो कई-कई बुजुर्गों को बिठाकर ड्राइविंग करती हैं। उनका कहना है कि, उन्होंने खूब ट्रैक्टर भी चलाया है। लोग उन्हें देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। उन्हें देखकर ज्यादातर लोग चौंक जाते हैं। उनका नाम रेशम बाई तंवर है।
Recommended Video

बुजुर्ग महिला दौड़ाती है कार
रेशम बाई तंवर ने अपनी ड्राइविंग-कला के बारे में बताते हुए आज कहा कि, "मैं कई तरह के वाहन चला चुकी हूं। मुझे गाड़ी चलाना बहुत अच्छा लगता है और यहां बहुत बार गाड़ी चलाई है। मेरी उम्र 90 साल है..यह लोगों को जरूर चौंकाता होगा, मगर मैं लोगों को इस उम्र में भी देवास में गाड़ी चलाने का संदेश दे रही हूं।" तंवर आगे बोलीं, "मुझे कार चलाते तो बहुत लोगों ने देखा है..मैं बताना चाहती हूं कि मैंने ट्रैक्टर भी खूब चलाया है।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
90 साल की उम्र में कार चलाने वाली बुजुर्ग महिला का न्यूज एजेंसी ने वीडियो जारी किया है। आप देख सकते हैं कि, वह कैसे कार ड्राइव कर रही हैं। कार में वह कुछ और लोगों को भी बिठा लेती हैं और उसके बाद खूब कार चलाती हैं। उनका वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल होने लगा है। लोग उन्हें दाद दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इस बात से हैरत में पड़ जाते हैं कि वे 90 साल की उम्र में कार चलाती हैं।

इतनी उम्र में भी चश्मा नहीं चाहिए
रेशम बाई तंवर के बारे में देवास (मध्य प्रदेश) के स्थानीय लोग बताते हैं कि, उन्हें गाड़ी चलाना बहुत अच्छा लगता है। खास बात यह है कि कार चलाते समय उन्हें चश्मे की भी जरूरत नहीं पड़ती। वे सड़क पर लंबी दूरी तक भी बिना झिझक कार ड्राइव कर लेती हैं। घर पर कभी-कभी ही चश्मा पहनती हैं।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications