MP: सरकारी खजाना क‍िसी की बपौती नहीं, सीएम शहरों को देने से मना नहीं कर सकते: व‍िवेक तन्‍खा

सागर, 01 जुलाई। सरकारी खजाने का पैसा खैरात नहीं होती, न ही इनकी बपौती है । कोई सीएम ये नहीं कह सकता कि मैं सागर या जबलपुर को पैसा नहीं दूंगा। यदि ऐसा करने की कोश‍िश भी करते हैं तो सीएम को न्‍यायपाल‍िका में खडा कर दूंगा। यह बात राज्‍यसभा सांसद व‍िवेक तन्‍खा ने कही। वे शुक्रवार को महापौर चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्‍याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने सागर आए थे। तन्‍खा ने क‍हा कि मैंने ओबीसी मामले में श‍िवराज सिंह, भूपेंद्र सिंह और बीडी शर्मा के ख‍िलाफ 10 करोड रुपए का केस लगाया है, क्र‍िम‍िनल और स‍िव‍िल दोनों केस लगाए हैं, जो मैं वापस लेने वाला नहीं हूं।

व‍िवेेक तन्‍खा

सुप्रीम कोर्ट के वकील व कांग्रेस से राज्‍यसभा सदस्‍य व‍िवेक तन्‍खा ने सागर में सीएम और भूपेंद्र सिंह को घेरते हुए कहा कि ये लोग खुशनसीब हैं कि मैं द‍िल्‍ली में रह रहा हूं। अगर प्रदेश में रह रहा होता तो इनकी धज्‍ज‍ियां उडा देता। सागर, जबलपुर संभ्रांत लोगों के शहर हैं, ये लोग वातावरण दूष‍ित करने के ल‍िए पता नहीं कौन कौन से हथकंडे अपनाते हैं। मेरा झगडा ही यही है कि मैं गुण्‍डागर्दी बर्दाश्‍त नहीं करता। उल्‍लखनीय है कि तन्‍खा सीएम और मंत्री भूपेंद्र सिंह के उस बयान पर बोल रहे थे ज‍िसमें उन्‍होंने कहा है कि यद‍ि भाजपा की महापौर नहीं जीती तो न‍िगम को पैसों का संकट आ जाएगा

ये लोग खुशनसीब में द‍िल्‍ली में रह रह, धज्‍ज‍ियां उडा देता
ये लोग खुश नसीब हैं क‍ि मैं द‍िल्‍ली में हूं। अगर में मप्र में रह रहा होता तो इनके केसों की धज्‍ज‍ियां उडा देता। सागर, जबलपुर हम संभ्रात लोगों के शहर है। वातावरण को दूष‍ित करने के ल‍िए पता नहीं कौन कौन से हथकंडे अपना रही है। प्रजतंत्र कभी ऐसी चीजों को कभी परम‍िट नहीं करता। मैंर झगडा ही यह है कि मैं गुंडागर्दी को बर्दास्‍त नहीं करता। अगर आप कानून में व‍िश्‍वास रखते हो तो वहां गुण्‍डा गर्दी नहीं हो सकती। तन्‍खा ने कहा कि श‍िवराज को समझ नहीं आता कि उनके पास पैसा ही नहीं है, वे हर साल कर्ज लेकर तो वेतन बांटते हैं, देंगे कहां से।

मुझे डर है प्रदेश भाजपा मुक्‍त प्रदेश न बन जाए
एक सवाल के जवाब में व‍िवेक तन्‍खा ने कहा प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के प्रत्‍याशी जीत रहे हैं और जनत सपोर्ट कर रही है। मुझे डर है कि आगामी समय में मप्र भाजपा मुक्‍त प्रदेश न बन जाए। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकारें अब इंवेस्‍टमेंट नहीं करती, बल्‍क‍ि हमें प्रायवेट सेक्‍टर का न‍िवेश लाना होगा। तभी विकास संभव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+