राम विरोधियों को बुंदेलखंड की धरती कभी स्वीकार नहीं करेगी, खजुराहो में कांग्रेस ने मैदान छोड़ा- VD शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन का निमंत्रण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी ठुकराया था।

ऐसे राम विरोधियों को बुंदेलखंड की पावन धरती कभी स्वीकार नहीं करेगी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसा आशीर्वाद भाजपा को दिया कि इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने यहां मैदान ही छोड़ दिया है।

Vishnudutt Sharma contacted two dozen villages of Gunnaur of Panna and addressed street meetings

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में संपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का जनसंपर्क के दौरान ककरहटी सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने घरों की छतों और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निमाण हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या जाने वाले श्रीराम भक्तों पर गोलियां चलाने वालों और श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने वालों को बुंदेलखंड की पावन धरती कभी माफ नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री के प्रति जनता का ऐसा विश्वास की पार्टियां मैदान छोड़ रहीं

नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति मध्यप्रदेश और देश की जनता का ऐसा विश्वास और आशीर्वाद है कि विपक्षी राजनीतिक दल मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। खजुराहो में 2019 के लोकसभा चुनाव में आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे 4 लाख 93 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर इस लोकसभा चुनाव में खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाजवादी पार्टी मैदान में है। मित्रों आप लोगों को अच्छे से मालूम है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी ठुकराया था। खजुराहो संसदीय क्षेत्र सहित पूरे मध्यप्रदेश की जनता भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

जनता तय कर चुकी है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं को लागू करके हर गरीब की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा भारत को वर्ष 2047 तक विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। देश के गरीबों का जीवन बदलने वाले श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन देश की जनता ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से आम जनता चुनाव लड़ रही है।

राज परिवार की अजया सिंह ने भाजपा की ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री राजकुमार कुशवाहा एवं राज परिवार की श्रीमती अजया सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इन ग्रामों में जनसंपर्क कर किया जनता से संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में संपर्क कर आम जनता से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सकरिया में संवाद एवं संपर्क करने के बाद गढ़ी पडरिया, रानीपुरा, ककरहटी नगर बस स्टेण्ड, देवरीगढी, हिनौता, बिरवाही, देवेन्द्र नगर परिषद के सामने, बड़वारा, गोल्डी मोड, फुलवारी, भिलसांय सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौराकर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+