भाजपा सरकार की उपलब्धियां, सोरेन परिवार का भ्रष्टाचार जनता को बताएं कार्यकर्ता- विष्णुदत्त शर्मा

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के गोड्डा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 वर्षों वह करके दिखाया है, जो आजादी के बाद पिछले 65 वर्षों में काई सरकार नहीं कर सकी थी।

आप सभी देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और झारखंड को लूटने वाले शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन परिवार का भ्रष्टाचार भी जनता को याद दिलाएं। बैठक को गोड्डा से पार्टी विधायक अमित मंडल ने भी संबोधित किया।

Vishnudutt Sharma addressed BJP workers in Jharkhand Godda Lok Sabha

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा पूर्ण रूपेण कार्य शुरू करने के बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में मैं इसी गोड्डा, दुमका क्षेत्र में पार्टी का कार्य करने आया था।जनता को बताएं मोदी जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप सभी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के मेहनत से झारखंड में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिलने जा रही है। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर हर बूथ में 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए कार्य करें।

Vishnudutt Sharma addressed BJP workers in Jharkhand Godda Lok Sabha

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हर गरीब को 5 लाख रूपए के निःशुल्क इलाज के लिए लागू की आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, निःशुल्क खाद्यान्न योजना के साथ 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर तबके के वरिष्ठजनों को 5 लाख रूपए के निःशुल्क इलाज की गारंटी जनता को बताएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक स्तर पर भारत को मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया है।

सोरेन परिवार ने झारखंड की जनता को ठगा है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां जनता को बरगलाकर वोट लेने का कार्य करती हैं और सत्ता में आने के बाद जनता को सिर्फ ठगने का कार्य करती हैं। कांग्रेस पार्टी, शिबु सोने की पार्टी हो या इंडी गठबंधन में शामिल अन्य दल सभी परिवारवाद की पोषक हैं। इन पार्टियों के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जनता की सेवा कर रहे हैं।

Vishnudutt Sharma addressed BJP workers in Jharkhand Godda Lok Sabha

यहां के मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार किया और उन्हें जेल जाना पड़ा। शिबु सोरेन भी घोटाले के आरोपों में जेल में रहे हैं। सोरेन परिवार ने झारखंड की जनता को ठगा है। झारखंड की जनता इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर सोरेन परिवार को सबक सिखाने वाली है। आप सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियां जनता को बताएं और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+