'गांव वाले गंजा बोलकर चिढ़ाते थे' बाल झड़ने लगे तो युवक ने दे दी जान, परिजनों ने जो बताया आप हैरान हो जाएंगे

Khandwa News: मध्य प्रदेश से आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खंडवा के खेरदा में रहने वाले एक शख्स में अपने सिर के बाल झड़ना की वजह से तनाव में आकर कीटनाशक दवाई पी लिया है। युवक किसान परिवार से है और अपने परिवार के साथ खेती और मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रहा था।

जानकारी मुताबिक कुछ दिनों से उसके सर के बाल अचानक झड़ने लगे थे। जिसके चलते उसे लगने लगा कि उसका चेहरा अच्छा नहीं लगेगा। यही वजह रही कि उसने कीटनाशक पीकर अपनी आत्महत्या कर लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे। तब तक काफी समय बीत चुका था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Suicide due to hair loss

घटना खेरदा गांव का है। यहां रहने वाले राहुल अपने बाल झड़ने की समस्या से परेशान था। 20 वर्षीय राहुल को लगने लगा था कि बाल न होने की वजह से वह सुंदर नहीं लगता है। अपनी अपनी इस परेशानी को लेकर वह तनाव में रहने लगा। परिवार के समझाने के बाद भी वह नही समझा।

इधर परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रोगी का शिकार हो चुका था। वह अपने बाल झड़ने की समस्या से वह काफी परेशान रहता था। इसी के चलते वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था।

उसे अपने बाल झड़ने का बहुत दर्द था। बस इस वजह से उसने कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के बाद जैसे ही परिजनों को पता चला। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के समय उसने दम तोड़ दिया। अब इस घटना में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+