महाकाल मंदिर के बाहर मीडिया देखकर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला, पढ़िए गिरफ्तारी की कहानी

उज्जैन। विकास दुबे, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट में बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियो की हत्या करने का मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन के डीएम के मुताबिक, गुरुवार सुबह विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा, वहां उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे महाकाल मंदिर थाना में ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की है।

Recommended Video

      VIDEO: मीडिया देखकर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

      विकास ने मीडिया को भी बुलाया

      विकास ने मीडिया को भी बुलाया

      जानकारी के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए का इनामी विकास दुबे गुरुवार की सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचा। इसके बाद विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची भी कटाई और महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा। परिसर में पहुंचकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। इस दौरान स्थीन मीडिया भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा सरेंडर की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। हलांकि कलक्टर का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद वो पकड़ा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

      मीडिया के सामने चिल्लाया-मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...।

      मीडिया के सामने चिल्लाया-मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...।

      विकास दुबे की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया को देखकर चिल्ला रहा है कि- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। इतना बोलते ही एक पुलिसकर्मी ने विकास दुबे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विकास दुबे चुप हो गया स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में ले गई। पुलिस उसे महाकाल थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। कहा कि उसके मध्य प्रदेश में आने की संभावनाओं के चलते मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और उसे आज उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

      यूपी एसटीएफ और 100 टीमें भी नहीं पकड़ पाई विकास दुबे को

      यूपी एसटीएफ और 100 टीमें भी नहीं पकड़ पाई विकास दुबे को

      बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद विकास दुबे फरार हो गया था। विकास दुबे की तलाश में यूपी एसटीएफ समेत 100 पुलिस टीमों को लगाया गया था। बता दें कि एसटीएफ और पुलिस ने हरियाणा, नेपाल दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर अभियान चलाकर उसकी तलाश करती रही। इतना ही नहीं, फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली में भी विकास की तलाश में लगी रही। लेकिन विकास दुबे पुलिस और यूपी एसटीएफ को गच्चा देकर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया। लेकिन सवाल यह उठाता है कि पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील करने और 100 टीमें लगाने के बाद भी विकास दुबे मध्य प्रदेश का बॉर्डर पार कर उज्जैन कैसे पहुंच गया, उसकी किसने मदद की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+