MP: विजयादशमी पर शक्ति आराधना, CM मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन
महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहाँ शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व हेलीपेड महेश्वर में पहुंचने पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
उज्जैन में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया। शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल, नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर शुभकामनाएं दी।
उज्जैन में शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किया।
इसके पश्चात शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आदि शक्ति मां अंबे की आरती की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहाँ शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।
ये भी पढ़े- Ujjain News: विजयादशमी पर शक्ति आराधना, पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन












Click it and Unblock the Notifications