Video Viral: क्या इन पूर्व मंत्री का टेस्ट अलग है? रईसों का होटल छोड़ चिकिन पार्टी करने पहुंचे टाइगर वाले जंगल!
Video Viral: मध्य प्रदेश में पूर्व वन मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में हैं। दोस्त के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन पार्टी का दावा करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी इन वीडियो और आरोपों की पुष्टि नहीं करता हैं।
आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वीडियो पोस्ट किया हैं। साथ ही संवेदनशील जंगली क्षेत्र में इस तरह पार्टी मनाने की अनुमति देने वालों के खिलाफ भी शिकायत की गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पार्टी करने वाले पूर्व वन मंत्री विजय शाह हैं। तत्कालीन सरकार में उन्हें जिस विभाग का जिम्मा मिला तो अब नई सरकार में फुर्सत के वक्त पार्टी मना रहे हैं। एक यूजर ने यह कमेंट भी किया कि 'माननीय' है तो उनका थोड़ा टेस्ट भी अलग है। इसलिए तो वह बड़े रईसों के आलीशान होटल छोड़ चिकन पार्टी करने जंगल पहुंचे।
शिकायत के बाद जांच के निर्देश
आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने निजी तौर पर हुई इस पार्टी-पिकनिक को फॉरेस्ट एक्ट का उल्लंघन बताया हैं। उन्होंने प्रमाण के तौर पर वायरल वीडियो के साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव से शिकायत की। जिसके बाद श्रीवास्तव ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। दुबे ने अपनी शिकायत में लिखा है कि पिछले हफ्ते विधायक विजय शाह और उनके मित्र प्रतिबंधित पर्यटन क्षेत्र में बाघ देखने गए थे। विधायक के स्वागत में रिजर्व एरिया में आग जलाकर चूल्हे में चिकन पकाया गया। वन विभाग की गाड़ियां बाघ के नजदीक लगाई गईं। यह गंभीर लापरवाही है। वहीं, वायरल वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड चिकन, बाटी और भरता पकाते दिख रहे हैं।
रवीना टंडन भी घिरी थी विवादों में
यह पहला मौका नहीं है जब फॉरेस्ट अफसरों ने इस तरह किसी वीआईपी की खिदमत की हो। कुछ समय पहले फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन जंगल सफारी करते वक्त फोटो शूट से विवादों में घिरी थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर एल. कृष्णमूर्ति पर भी कई आरोप लगे थे। बाद में विजय शाह भी बीच में आए। उन्होंने मामला सुलझाया था। लेकिन इस बार विजय शाह खुद विवादों में हैं। हालांकि उनका पक्ष अभी तक सामने नहीं आ सका हैं।












Click it and Unblock the Notifications