24 साल छोटी लड़की से इश्क कर बैठा कांग्रेस का ये दिग्गज, निजी तस्वीरों ने खोला था राज
Digvijaya Singh And Amrita Rai Love story: : हम आपको देश की कुछ चर्चित प्रेम कहानियों के बारे में बता रहे हैं। आज इस कड़ी में बात करेंगे उस प्रेमी जोड़े की, जिसे अपने प्यार के कारण खासी बदनामी झेलनी पड़ी थी।

लेकिन कहते हैं ना प्यार करने वाले किसी भी चीज से नहीं डरते है और ये बात इस प्रेमी जोड़े ने बखूबी साबित भी किया और तमाम आलोचनाओं के बाद भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दरअसल यहां बात हो रही है कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और उनकी टीवी -एंकर पत्नी अमृता राय की, जिनके इश्क ने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तूफान मचा दिया था।
हिंदी फिल्म का एक मशहूर गाना है, जिसकी लाइंस हैं 'ना उम्र की सीमा हो, ना प्रेम का हो बंधन...' ये लाइनें पूरी तरह से इस कपल पर सही साबित होती है। मालूम हो कि आज से दस साल पहले दिग्विजय सिंह और अमृता राय की प्रेम कहानी तब सुर्खियों में आई थी, जब सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ निजी बोल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं।
दिग्विजय सिंह और अमृता राय की प्रेम कहानी
उन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। दिग्विजय सिंह उस वक्त अपने से करीब 24 साल छोटी अमृता के साथ लिवइन रिलेशन में थे। इस बात के खुलासे ने दिग्विजय सिंह के घर में भी भूचाल ला दिया था क्योंकि दिग्गी राज एक राजसी घराने से ताल्लुक रखते हैं।
जब लोग अमृता राय पर टिका-टिप्पणी कर रहे थे, उस वक्त दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से आकर अपने और अमृता के रिलेशनशिप को स्वीकार करते हुए कहा था कि 'वो दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।' एक राजसी नेता इस तरह से आकर अपने रिलेशन को स्वीकारेगा, ये उस वक्त किसी ने सोचा नहीं था।
साल 2013 में हुआ था पहली पत्नी का निधन
उस वक्त मीडिया में ये बात सामने आई थी कि साल 2013 में अपनी पत्नी आशा सिंह को कैंसर की वजह से खोने के बाद दिग्विजय सिंह काफी तन्हा हो गए थे। उन्हें एक इमोशनल सपोर्ट की जरूरत थी, जो कि उन्हें न्यूज एंकर अमृता से मिला था और ये सपोर्ट ही उन्हें उनके करीब ले गया।
अमृता के साथ लिवइन रिलेशन में थे दिग्विजय सिंह
उस वक्त अमृता भी अपने पति अमृत प्रधान, जो कि भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में हिंदी पत्रकारिता के शिक्षक हैं, से अलग हो चुकी थीं। हालांकि दोनों का ऑफिशियल तलाक दिग्गी राजा के साथ अमृता का रिश्ता सामने आने के बाद ही हुआ था।
पांच बच्चों के पिता हैं दिग्विजय सिंह
दिग्गी और अमृता दोनों की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से दिग्विजय सिंह को पांच बच्चे (चार बेटियां और एक बेटा) हैं। उनके घर में भी इस रिश्ते का काफी विरोध हुआ था, यहां तक कि दिग्गी के बच्चों ने अमृता पर तरह -तरह के गंदे आरोप भी लगाए थे।
विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह ने की अमृता से शादी
यहां तक कि दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने अपने पिता से बात करना भी बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी दिग्गी राजा ने अमृता का साथ नहीं छोड़ा और साल 2014 में एक बेहद ही सादे माहौल में अमृता से शादी करके उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया।
दिग्विजय सिंह से प्रेम करती हूं: अमृता राय
अमृता राय, जो कि राज्यसभा जैसे कई बड़े चैनलों की, एंकर रह चुकी हैं, ने भी अपने रिश्ते पर तब खुलकर बोला था कि 'उन्हें पता है कि उन्होंने क्या किया है? वो दिग्विजय सिंह से प्रेम करती हैं और इसके अलावा उनकी धन-दौलत से उनका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वो उनकी संपत्ति में किसी भी तरह की हिस्सेदारी चाहती हैं।'
दिग्गी के परिवार ने अमृता राय को नहीं अपनाया था
कहते हैं अमृता राय के इस तरह के बयान के बाद ही दिग्विजय सिंह के परिवार ने उन्हें अपनाया, फिलहाल अमृता अपने पति के साथ अब कई बड़े राजनीतिक इवेंट में नजर आती हैं लेकिन आज भी फैमिली इवेंट में उनकी उपस्थिति नगण्य ही होती है।
'इश्क केवल इश्क होता है...'
लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने अपनी प्रेम कहानी से ये साबित कर दिया कि 'इश्क केवल इश्क होता है, ना तो वो मजहब देखता है और ना ही उम्र, ये जब किसी को होता है तो इसका जादू उसके सिर चढ़कर बोलता है।'












Click it and Unblock the Notifications