CM Pushkar Singh Dhami बोले-पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी है, सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम रहेगा
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami सोमवार को सागर आए थे। यहां उन्होंने चार धाम यात्रा, उत्तराखंड में कराए जा रहे विकास कार्य, बाबा बद्रीनाथ, बाबा केदारनाथ धाम में किए जा रहे कार्यों, विकास प्रोजेक्ट, रोड, हवाई कनेक्टिविटी पर बताया कि हर मोर्चो पर काम चल रहा है। सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड प्रदेश के नाम रहेगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उत्तराखंड में चार धाम, रोडें बन गई हैं। बाबा केदारनाथ के प्रांगढ़ का काम तेजी से चल रहा है। 2023 के पहले काम को पूरा कर लेंगे। बाबा केदार मंदिर परिसर में साल 2013 में फर्श व अन्य जो भी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था, उसे सुधारा गया है। दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार चार धाम यात्रा के यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रोजेक्ट रनिंग में हैं। भगवान बद्रीविशाल धाम के मास्टर प्लान पर काम हो रहा हैं। पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों, सड़कों, हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है। हवाई अड्डे का निर्माण तेजी से हुआ है। ब्रदीनाथ के मास्टर प्लान पर काम हो रहा है। दिल्ली सहित देश के तमाम बडे़ शहरों से हवाई कनेक्टिवी जोड़ी जा रही है।

इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी यात्रा इस साल हुई हैं
सीएम धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इतिहास में सबसे बड़ी यात्रा इस साल हुई है। 40 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड तीर्थ यात्री आए हैं। इसके अलावा कावंड़ यात्रा में अब तक 4 करोड़ कावंड़िये उत्तराखंड से मां गंगा का जल लेकर गए हैं। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को मप्र के सागर आए हैं।
पीएम मोदी ने की है भविष्यवाणी, तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आने वाले समय उत्तराखंड होगा। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भविष्यवाणी की है कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। तीन साल बाद वर्ष 2025 में उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। रजत जयंती वर्ष में पर्यटन, चिकित्सा शिक्षा, उर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसके लिए रोडमेप तैयार कर रहे हैं। प्रदेश में आत्मनिर्भता के लिए काम हो रहा है। जहां अपार संभावनाएं हैं वहां हम काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व में श्रेष्ठ उत्तराख्ंाड बनाने का काम चल रहा है।
दो दिवसीय दौरे पर सागर आए हैं धामी
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को सागर आए हैं। पहले दिन उन्होंने सेना के महार रेजिमेंट सेंटर के सैन्य सम्मेलन में शिरकत की है। वे यहां शहीद स्मारक, वॉर मेमोरियल गए। सेवानिवृत्त अधिकारियों से मुलाकात कर उनके अपने पिता के संस्मरण साझा किए। सीएम धामी के पिता महार रेजिमेंट सागर मुख्यालय में पदस्थ रहे हैं। धामी मंगलवार को अपने बचपन के स्कूल डीएनसीबी जाएंगे। वहां सहपाठियों से मुलाकात करेंगे व गुरुजन का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications