बुधनी ने ऐसा नेता दिया जिसने भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदली: केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर
Sehore News: नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी की सरकार जन सेवा का काम करती है और चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकालती है। पहले भारतीय जनता पार्टी की यात्रा निकलती थी तो सभी स्थानों पर नहीं पहुंच पाते थे, इसलिए इस बार 5 यात्राएं निकली है, जो प्रदेश के अलग अलग स्थानों से शुरू होकर हर विधानसभा तक पहुंची है।
केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत बुधनी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं हस यात्रा में चला हूं और देख रहा हूं कि जनता का अपार स्नेह और समर्थन भाजपा को मिल रहा है। यात्रा को मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि आने वाले चुनाव में BJP मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

नीमच से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को बुधनी विधानसभा पहुंची। बुधनी में हुए रोड शो में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश शासन के मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान रथ पर सवार थे। जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या में युवा दो पहिया वाहनों पर सवार होकर भारत माता की जय के उदघोष के साथ चल रहे थे। ग्राम पांडाडोर में यात्रा का जगह जगह उत्सवी माहौल था।
बुधनी ने ऐसा नेता दिया जिसने भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदली
तोमर ने कहा कि 230 विधानसभा में कोई एक विधानसभा ऐसी होती है जिसका नेता मुख्यमंत्री बन पाता है। बुधनी ने शिवराज जी के रूप में ऐसा नेता दिया जिन्होंने BJP की सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का काम किया है। उन्होंने जनता से कहा कि आप लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी को जिताते आए है। इस चुनाव में आप शिवराज जी को जिताओंगे ही लेकिन पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते और बुधनी के साथ सभी 230 विधानसभाओं में कमल खिले, इस बात का संकल्प लेकर काम करना है।

डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश में विकास की गति बढेगकेन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव, गरीब और किसान की चिंता की है। किसानी के मामले में पहले हरियाणा का नाम आता था, मगर आज शिवराज जी के प्रयासों से मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में सिरमौर राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया में भारत की साख बढी है। देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से विकास की गति बढ़ेगी, इसलिए हमें फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार केन्द्र और राज्य में बनानी है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की राजनीति के आयाम बदलेंगे
तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई संसद मात्र 22 महीने में बना दी और पहला सत्र भी हो चुका है। पहले सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर मोहर लगी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज ने स्थानीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था। अब प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इससे बहनों का सशक्तिकरण होगा। देश की राजनीति के आयाम बदलेंगे और निर्णय प्रक्रिया में बहनों की भागीदारी बढेगी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत आबादी कदम से कदम मिलाकर चलेगी तो देश का भला होगा और प्रगति की ओर अग्रसर होगा।












Click it and Unblock the Notifications