सरकारी कॉलेज में जींस-टीशर्ट नहीं पहन सकेंगे छात्र, उच्च शिक्षा विभाग इसी सत्र से लागू करेगा कॉलेज यूनिफॉर्म

MP Education News: मध्य प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं अब अपनी मनपसंद का निवास पहनकर कॉलेज नहीं जा पाएंगे। आने वाले समय में शासकीय कॉलेज में जाने वाले लड़के और लड़कियां जींस और शर्ट के स्थान पर यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी कॉलेजों में यूनिफॉर्म लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है विभाग इसी शिक्षण सत्र से इसे लागू करने की तैयारी में है यूनिफॉर्म लागू करने के पीछे विभाग का तर्क है कि कॉलेज में यूनिफार्म होने से छात्र और छात्राओं के बीच एकरूपता और एक समानता की भावना विकसित होती है। जिससे कॉलेज और छात्रों के मन मस्तिक में शिक्षा ग्रहण के प्रति ज्यादा रुचि पैदा होती है। कॉलेज आने से पहले अधिकांश छात्र और छात्राएं स्कूल के दौरान यूनिफॉर्म में ही शिक्षा हासिल करते हैं।

Uniform will be implemented in government colleges of MP this session Inder Singh Parmar Minister

यूनिफॉर्म के कलर का चयन प्रबंधन करेगा

मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में यूनिफॉर्म एक जैसा नहीं होगा सभी कॉलेज से जुड़ी जन भागीदारी समिति और कॉलेज प्रबंधन मिलकर यूनिफार्म के रंग का चयन करेंगे। विभाग ने यह निर्णय जन भागीदारी समिति और कॉलेज प्रबंधन के ऊपर छोड़ दिया है। कॉलेज प्रबंधन और जन भागीदारी समिति ने यूनिफार्म के रंग के चैन के फैसले को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। समिति और कॉलेज प्रबंधन जब इस विषय में निर्णय लेंगे तब विभाग यूनिफॉर्म लागू करने का आदेश जारी कर देगा।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी जानकारी

इस मामले पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि शासकीय कॉलेजों में यूनिफॉर्म लागू करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है यूनिफॉर्म लागू होने से छात्र और छात्राओं में एक समान था की भावना पैदा होगी कॉलेज में शिक्षा का वातावरण भी बनता रहेगा जन भागीदारी समिति और कॉलेज प्रबंधन यूनिफार्म के रंग के चयन करेंगे। यूनिफार्म के रंग का चयन विभाग नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+