'तू ज्यादा बोलती है और रैपट मार दिया’, खाद खरीदने आई उमा भारती की भतीजी को महिला पुलिस ने मारा थप्पड़

Tikamgarh News: मध्य प्रदेश में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। आए दिन किसी न किसी जिले से खाद के लिए मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। टीकमगढ़ में एक बार फिर खाद वितरण केंद्र पर मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, यहां के कृषि मंडी में खाद लेने गई लड़की को वहां तैनात महिला पुलिस ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसने खूब हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ मारपीट हुई है, वो नेहा लोधी पूर्व सीएम उमा भारती की भतीजी हैं।

Uma Bharti niece Tikamgarh Thappad incident

लड़की के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह ने लड़की का सपोर्ट किया है। उसके पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि टीकमगढ़ कृषि मंडी में खाद लेने गई डूडा गांव की बेटी नेहा लोधी, पूजा लोधी, कृष्णा लोधी के साथ महिला पुलिस (चंद्रमुखी) द्वारा मारपीट की गई है। साथ ही उसके भाई द्वारा गाली गलौच की गई और धमकी दी गई, जो बेहद निंदनीय मामला है। जिला प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति के खिलाफ़ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना से संबंधित वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें पीड़ित ये कहते हुए दिख रही है कि मारा है चंद्रमुखी मैम ने, पुलिस हैं। हम लाइन मैं लगे हुए थे। उन्होंने लाइन से हटाकर पीछे किया। इस पर मैंने पूछा कि मुझे पीछे क्यों किया। इस पर उन्होंने कहा कि तुम ज्यादा बोलती हो और फिर एक रैपट (थप्पड़) मार दिया। हमने पूछा तुमने मारा क्यों, हम डूडा गांव से हैं, बुआ जी की गांव से। उमा भारती मेरी बुआ लगती हैं।

इस दौरान लोगों की भीड़ लगी हुई है। सभी लड़की की बात सुन रहे हैं। वीडियो में पुलिस महिला भी खड़ी दिख रही हैं। लोग ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि अच्छा तुम उमा भारती की भतीजी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+