Orchha : उमा भारती का 'मधुशाला में गोशाला' अभियान शुरू, शराब दुकान के सामने बांधी गायें
उमा भारती ने ओरछा में श्री रामराजा सरकार मंदिर के रास्ते में शराब दुकान का विरोध करते हुए यहां गायों की खुंटी गाड़कर गायों को बांधकर 'मधुशाला में गोशाला' अभियान शुरू किया है। उनका कहना है कि यह दुकान गलत जगह पर खुली है।

Uma Bharti मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड लीडर उमाश्री भारती ने ओरछा से 'मधुशाला में गोशाला' अभियान की शुरूआत की है। वे बीती रात ही ओरछा पहुंच गई थीं। पहले उन्होंने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए फिर रास्ते में मौजूद शराब दुकान के पास पहुंची। उन्होंने बताया कि यह शराब दुकान गांव के लए स्वीकृत है, लेकिन इसे गलत जगह पर खोला गया है। यह रामराजा सरकार के मंदिर जाने का रास्ता है। उन्होंने शराब दुकान के बाहर खूंटे लगाकर गायों को बंधवाया, गो-पूजन किया और गायों को चारा खिलाकर अभियान की शुरूआत की है।

उमा भारती मप्र में शराबबंदी और नशामुक्ति अभियान चला रही हैं। बीती देर शाम सुश्री भारती ओरछा पहुंची थीं, यहां पर उन्होंने भगवान श्रीरामराजा सरकार मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद वे मंदिर के रास्ते में पड़ने वाली शराब दुकान पहुंची। यहां पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह दुकान रामराजा सरकार के रास्ते में पड़ती है। यह दुकान इस जगह के लिए स्वीकृत नहीं है, बल्कि पास के गांव के नाम पर अलॉट की गई है। इसमें आबकारी अधिकारी की गलती है, यह देखना उनका ही काम होता है। सरकार के मंदिर के रास्ते में दुकान का मैं विरोध करती हूं।
Recommended Video
सुबह दुकान के सामने खूंटी गाड़ी, गायों को बांधा

उमा भारती ने गुरुवार सुबह ओरछा मंदिर रोड स्थित शराब दुकान पर दोबारा पहुंची थीं। यहां पर उनके समर्थकों ने पहले ही गायों को बांधने के लिए खूंटी बांध दी थीं। उमा भारती ने यहां गायों को बंधवाया और यहां काफी देर बैठकर धरना दिया। उन्होंने गो-पूजन किया, गायों को हरा चारा, केले खिलाकर मधुशाला में गोशाला अभियान का शुभारंभ किया। वे काफी देर तक यहां रुकी रहीं। सबसे अहम बता उमा भारती की मौजूदगी के कारण बीती रात से गुरुवार दोपहर तक शराब ठेकेदार ने दुकान के ताले ही नहीं खोले थे।












Click it and Unblock the Notifications