उज्जैन के भाजपा सांसद बोले- हिंदू धर्म में दखल ना दे कोर्ट, मैं दस के बाद ही पटाखे जलाउंगा

उज्जैन। दीपावली में रात 8 बजे से 10 बजे के बीच पटाखे ना फोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का विरोध भी शुरू हो गया है। उज्जैन के भाजपा सांसद ने चिंतामणी मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ अपने फेसबुक पर विवादित टिप्पणी की है। मालवीय ने सुप्रीम कोर्ट के चुनौती देते हुए अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि वो रात दस बजे के बाद ही पटाखे जलाएंगे और हिन्दू परंपरा में किसी की दखलंदाजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ujjain MP chintamani malviya contradict supreme court order on firecrackers in diwali

दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रात 8 से 10 के बीच ही पटाखे जलाएं जाएं। लेकिन भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय ने कोर्ट के इस फैसले का खुला विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू परंपरा में किसी की भी दखलांजी में हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, धार्मिक परम्पराओं को निभाने के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वो खुशी खुशी जेल जाने के लिए तैयार हैं। मालवीय के इस पोस्ट को लगातार शेयर किया जा रहा है। हालांकि,ये पहला मौका नहीं जब भाजपा सांसद मालवीय ने इस तरह की टिप्पणी की है। वो पूर्व में भी इस तरह की बयानबाजी कर चुके है। चूंकि चिंतामणी मालवीय पहली बार भाजपा से उज्जैन के सांसद बने हैं और पूर्व में आरएसएस भी जुड़े रहे है। लिहाजा, वो अपने समर्थकों को खुश करने के लिए हमेश ऐसे बयान देते रहते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। वहीं,चुनावी समर में मालवीय के इस बयान के बाद कांग्रेस भी भाजपा को घेरने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+