बारात उठने से पहले दूल्हे की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां
सागर, 04 जुलाई। मप्र के बीना में एक विवाह मंडप की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। दुल्हन सजधर कर दूल्हे और बारात के इंतजार में बैठी रह गई, इधर दूल्हा उससे हमेशा के लिए बिछड गया। दूल्हे की अचानक मृत्यु से दोनों पक्ष सदमें में हैं।

मप्र के सागर जिले बीना में एक घर में शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदल गई। बीना के इंदिरा गांधी वार्ड में एक दूल्हे की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मुताबिक करीब 26 वर्षीय अर्जुन पिता लक्ष्मण पाल की शादी रविवार को थी। परिवार में सभी विवाह की रस्मों व बारात की तैयारियों में व्यस्त थे, घर में बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। घर के सदस्यों सहित रिश्तेदार बैंड बाजों की धुन पर नाच रहे थे, लेकिन उसी दौरान दूल्हे को अचानक से चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया।
एक बार गश खाकर गिरा तो फिर होश में नहीं आया
दूल्हा अर्जुन एक बार बेहोश होकर गिरा तो फिर नहीं उठा, होश में नहीं आया। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसका इलाज किया, लेकिन काफी समय तक युवक के होश में नहीं आया। गंभीर हालत के चलते उसे 108 एम्बुलेंस से सागर रैफर कर दिया। सागर में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वह फिर नहीं उठ सका। देर शाम उसने दम तोड दिया।












Click it and Unblock the Notifications