Betul News: आदिवासी युवक को किया किडनैप, फिर मुर्गा बनाकर लात घूसों से पिटा, MP में एक और शर्मनाक कांड

Betul Samachar: मध्यप्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है।

आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस मामले को मुद्दा बनाया है और सरकार को घेरने प्रयास किया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Betul tribal youth beaten and turned into a cock

मामला शनिवार रात की है।रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद बैतूल कोतवाली थाने में एट्रोसिटी एक्ट और अन्य धाराओं में एक नामजद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

एक आरोपी का नाम चंचल राजपूत बताया जा रहा है। वह बजरंग दल के नर्मदापुरम संभाग का सह संयोजक बताया जा रहा है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कांग्रेस ने इस घटना में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में राजनीति गरमा रही है। क्योंकि पहले तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जित्तू पटवारी ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया और फिर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री ने भी इस वीडियो को शेयर किया।

पीड़ित युवक का कहना है की मैं रात में डीजे बजाकर घर वापस लौट रहा था तभी मुझे चंचल सिंह और उसके साथियों ने रोका और फिर मुझे उठा कर ले गए और मेरे साथ मारपीट की और मुझे मुर्गा भी बना कर मेरा वीडियो बनाया है।

पूर्व विधायक कांग्रेस निलय डागा का कहना है की घटना शनिवार रात की है। पीड़ित युवक की डीजे बजाने का काम करता है। उसे बजरंग दल के कुछ लोगों ने रोका जिनमे से एक का नाम चंचल राजपूत बताया जा रहा है। जो की बजरंग दल में नर्मदापुरम संभाग सह संयोजक बताया जा रहा है। इन लोगों ने युवक का अपरहण किया और उसे एक कोने में ले जा कर के बेहरमी से पीटा। वीडियो देख कर के लग रहा है जैसे ये युवक का मर्डर करना चाहते थे।

एसपी बैतूल सिद्धार्थ चौधरी का कहना है की वायरल वीडियो होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। जिस युवक के साथ मारपीट की गई है। उसे तलाश किया इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी नामजद है। बाकी अन्य तीन आरोपी है।शनिवार रात की घटना है लेकिन युवक ने रिपोर्ट नहीं की थी।

घटना के पीछे जो कारण सामने आया है। उसमें पीड़ित डीजे बजाने का काम करता है। डीजे का मालिक गुल्लू चित्रहार है। उसका विवाद चंचल सिंह राजपूत नामक युवक से है। दोनों के बीच पहले मारपीट की घटना हुई थी उसे विवाद में इस लड़के का कोई नाम नहीं था वह उनके यहां काम करता है। इस कारण से मारपीट करना बताया गया है। पीड़ित युवक अभी पढ़ाई कर रहा है और डीजे बजाने का पार्ट टाइम कम कर रहा है। धारा 365, 323, 294, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+