MP News: फ्लाइट से सफर, मास्क पहनकर दिनदहाड़े घरों में डकैती, पुलिस ने दबोचा तो खुली पोल
Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल पुलिस ने तीन लोगों को 7 लाख रुपए की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये तीनों अलग-अलग जगहों पर चोरी करने के लिए फ्लाइट से यात्रा किया करते थे।
चोरी की वारदातों को अंजाम देने बेंगलुरु से नियाज खान भोपाल आता था और अपने दो साथियों के साथ केवल दिन के समय ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

चोरी के बाद नियाज वापस बेंगलुरु चला जाता था। घटना के बाद मोबाइल का उपयोग नहीं करते थे और चोरी के लिए चोरी के वाहन का ही उपयोग करते थे।
नियाज खान बड़ा शातिर चोर है। कुछ समय पहले यानि दिसंबर में ही जेल से छूटा था। जेल में ही वह आबिद और राजू से मिला था और तीनों ने जेल में ही चोरी करने के लिए रणनीति के साथ गैंग बना ली थी। जेल से छूटते ही तीनों दिन दहाड़े चोरी करते और पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते।
भोपाल के एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह के जानकारी अनुसार सभी आरोपी पूर्व में जेल में बंद थे। उन्होंने जेल से बाहर आकर चोरी करने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार नकबजनी और दो वाहन चोरी की वारदातों को करना कबूल किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह घटना के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते थे घटनास्थल तक आने-जाने के लिए चोरी किए हुए वाहनों का उपयोग करते थे। नियाज,आबिद और राजू तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से चोरी का 7 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा।
भोपाल के एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह के मुताबिक लंबी पड़ताल के बाद इस गैंग का पर्दाफाश हो पाया। घटना में खास बात यह है कि गैंग का सरगना नियाज बेंगलुरु से चोरी की वारदात करने फ्लाइट से भोपाल आता था। उसके पास फ्लाइट के टिकिट भी मिले हैं और यहां पर अपनी गैंग के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था और प्लाइट से वापस लौट जाता था।












Click it and Unblock the Notifications